उत्तराखंड: दुष्कर्म की रिपोर्ट लिखवाने थाने आई थी पीड़िता; श्रीनगर कोतवाली में तैनात दारोगा ने ही कर डाला यौन शोषण

एफएनएन, पौड़ी: श्रीनगर कोतवाली में तैनात एक दारोगा पर दुष्कर्म पीड़िता का यौन शोषण करने का आरोप लगा है। उसने युवती के प्रेमी के विरुद्ध महिला थाने में दर्ज मुकदमे की जांच के बहाने उसे झांसे में लिया, जबकि दारोगा इस तैनात में तैनात ही नहीं था।

पीड़िता का आरोप है कि दारोगा ने उसे कई बार थाने में बुलाया और होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को इसकी लिखित शिकायत भेजी है। एसएसपी ने मामले की जांच बैठा दी है। साथ ही सीओ सदर को एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट देने के लिए कहा है।

दारोगा ने उसे फोन किया

शिकायत में युवती ने कहा है कि उसके एक दोस्त ने शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया था, लेकिन वह शादी से मुकर गया था। इस मामले में पिछले साल अगस्त में उसने महिला थाना श्रीनगर में मुकदमा दर्ज कराया था, जिसकी जांच एक महिला दारोगा कर रही है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

युवती के अनुसार कुछ दिन बाद कोतवाली श्रीनगर में तैनात एक दारोगा ने उसे फोन काल कर बताया कि इस मामले की जांच अब वह कर रहा है। उसने बयान दर्ज कराने के लिए उसे अपने थाने में बुलाया। तीन से चार दिन लगातार थाने में बुलाकर वह इस मामले में आपसी समझौता करने के लिए कहता रहा। युवती के अनुसार दारोगा जब भी कमरे में बयान के लिए बुलाता, वहां कोई महिला पुलिस कर्मी मौजूद नहीं रहती थी।

शिकायती पत्र के अनुसार एक दिन दारोगा ने कहा कि वह उसे पसंद करता है और शादी करेगा। युवती ने बताया कि दारोगा के साथ उसकी लगातार बात होती रही, जिसमें वह आपत्तिजनक बात भी करता था। युवती ने आरोप लगाया कि दारोगा एक दिन उसे एक होटल में ले गया, जहां उसके साथ जबरन यौन शोषण किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने बताया कि युवती की ओर से शिकायत मिली है। मामले की जांच सीओ सदर अनुज कुमार को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।

ये भी पढ़ें…नैनी झील का बाथमीट्रिक सर्वे शुरू, रहस्यों का पता लगाने में जुटी नौसेना की टीम

 

Hot this week

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मोदी जी को धन्यवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक भागीदारी को...

Topics

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मोदी जी को धन्यवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक भागीदारी को...

श्रद्धालुओं का इंतजार खत्म, बैसाखी पर होगा धामों की तिथि का ऐलान

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड के प्रसिद्ध पंचकेदारों में शामिल...

“आंख से आंसू को मोड़ा जा रहा है…!”

सारस्वत समारोह में हुआ गणेश 'पथिक' संपादित साहित्यिक पत्रिका...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img