03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उज्जैन में जहरीली शराब से 14 की जान गई, 10 आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन में जहरीली शराब पीने से 14 लोगों की मौत हो गई। सभी मृतकों के शरीर में जहरीली जिंजर पाई गई है। इस मामले में शहर के खारा कुआं थाना प्रभारी सहित 4 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। वहीं पूरे जिले में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई में अभी तक 10 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
बता दें कि उज्जैन थाना खारा कुआं छत्री चौक पर बुधवार को एक साथ दो लाशें मिलने से सनसनी फैल गई। खबर मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने जानकारी लेना शुरू किया तो दो अन्य लोग के मरने की खबर मिल गई। दोपहर होते होते दो अन्य की भी मौत हो गई। एक ही दिन में शराब जिंजर पीने से 11 मजदूरों की मौत हो गई। सीएमएचओ ने बताया कि 11 मजदूरों की मौत जहरीली शराब जिंजर पोटली पीने से ही हुई है। उज्जैन में रहकर मजदूरी करने वाले संभवत जिन सभी 11 मजदूरों की मौत हुई है उनने भी पोटली शराब पी थी जिसकी वजह से एक साथ 11 की मौत और दो लोग बेहोश हो गए। इधर उज्जैन एसपी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में जहरीली झिंजर पीने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने कल रात से कार्यवाही में अभी तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें मुख्य रुप से जिंजर बनाने वाले सिकंदर, गबरू और यूनुस को गिरफ्तार किया है। यह छतरी चौक स्थित नगर निगम की मल्टी लेवल पार्किंग में अवैध रूप से जिंजर पोटली बनाकर मजदूरों को बेचा करते थे। उज्जैन पुलिस ने पूरे जिले में अवैध रूप से बन रही शराब माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करना शुरू किया है लेकिन मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है. लाशों का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर ने भी शराब की पुष्टि की है।

Hot this week

Kedarnath यात्रा कॉरिडोर में पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, NGT ने उत्तराखंड सरकार से मांगा जवाब

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड के सोनप्रयाग-गौरीकुंड-केदारनाथ तीर्थयात्रा कॉरिडोर...

Topics

Kedarnath यात्रा कॉरिडोर में पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, NGT ने उत्तराखंड सरकार से मांगा जवाब

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड के सोनप्रयाग-गौरीकुंड-केदारनाथ तीर्थयात्रा कॉरिडोर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img