03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

कैबिनेट बैठक के लिए तैयार हो रहे प्रस्ताव, मानसून सत्र से पहले कसरत में जुड़े अधिकारी

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, देहरादून: उत्तराखंड में मानसून सत्र से पहले होने वाली कैबिनेट बैठक के लिए शासन स्तर पर तेजी से प्रस्ताव तैयार हो रहे हैं. दरअसल, दो दिन की छुट्टी के बाद शासन में आगामी 18 जुलाई को हो रही कैबिनेट बैठक का एजेंडा तैयार होना है.जिसके लिए अफसरों ने कसरत तेज कर दी है. एक दर्जन से ज्यादा विभागों को इसके लिए तैयार प्रस्ताव पर हायर अथॉरिटी की स्वीकृति का इंतजार है.

उत्तराखंड में 18 जुलाई को होने वाली कैबिनेट बैठक के लिए शासन में कसरत तेज कर दी गयी है. विभिन्न विभागों के स्तर पर आगामी कैबिनेट के लिए प्रस्ताव तैयार किये जा रहे है. जबकि इसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की स्वीकृति भी इनमें ली जाएगी. फिलहाल दो दिन की छुट्टी के चलते अब शासन में प्रस्ताव को लेकर काफी दबाव है.उधर इन सभी प्रस्तावों को गोपन भेजा जा रहा है, जिसके बाद गोपन के माध्यम से सीएम धामी की स्वीकृति ली जाएगी. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मुख्य सचिव राधा रतूड़ी के संज्ञान में आने के बाद ही इन प्रस्तावों को कैबिनेट तक लाया जाएगा.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

उधर राज्य में अगले दो दिन अवकाश होने के कारण कैबिनेट बैठक के एजेंडे पर गोपन विभाग दबाव में हैं. 16 जुलाई को यहां हरेला की छुट्टी रहेगी तो वहीं 17 जुलाई को मोहर्रम के कारण सचिवालय बंद रहेगा. लेकिन 18 जुलाई को कैबिनेट बैठक होने के कारण बताया जा रहा है कि छुट्टी के दिन भी गोपन विभाग खुला रहेगा. कैबिनेट बैठक में इस बार एक दर्जन से ज्यादा विभागों के प्रस्ताव रखे जा सकते हैं. इसमें खनन, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, आवास, फॉरेस्ट जैसे विभाग शामिल हैं. बताया जा रहा है कि खनन विभाग में कर्मचारियों की सेवा नियमावली को लेकर प्रस्ताव कैबिनेट में आएगा.

वन विभाग में फायर फॉरेस्ट कमेटी के गठन से जुड़ा प्रस्ताव आ सकता है. चिकित्सा शिक्षा का भी एक प्रस्ताव स्वीकृति के लिए भेजा गया है, इसी तरह आवास विभाग के 2 प्रस्ताव पर सीएम से स्वीकृति ली जा रही है. स्वास्थ्य के भी 3 प्रस्ताव स्वीकृति के लिए लाइन में लगे हुए हैं. विभिन्न विभागों में कर्मचारियों से जुड़ी संशोधित सेवा नियमावली भी कैबिनेट एजेंडे में जोड़ने का प्रयास हो सकता है. प्रदेश में मानसून सत्र भी आहूत होने जा रहा है, ऐसे में विधानसभा सत्र के लिहाज से संबंधित प्रस्ताव भी कैबिनेट बैठक में लाये जाएंगे. कैबिनेट की बैठक सचिवालय में होने जा रही है.ऐसे में सभी प्रस्ताव पर जरूरी होने की स्थिति में 18 जुलाई की सुबह तक स्वीकृति ली जा सकती है.

पढ़ें- कांग्रेस नेता पर फायरिंग करने वाला शूटर गिरफ्तार, दूसरे ने कोर्ट में किया सरेंडर, कई अन्य नाम आए सामने

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Chhattisgarh Petrol-डीजल का संकट गहराया, कई जिलों में पंप हुए बंद

एफएनएन, रायपुर : Chhattisgarh Petrol पेट्रोल-डीजल संकट लगातार गहराता...

Pritam Singh से मिले नागेश, कांग्रेस को लेकर संदेश

कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता...

Ucc Halala : उत्तराखंड में UCC के तहत हलाला का पहला मामला, हरिद्वार में FIR दर्ज

एफएनएन, उत्तराखंड : Ucc Halala में समान नागरिक संहिता...

Chamoli के थराली में लकड़ी के मकान में लगी भीषण आग, बाल-बाल बची महिला

एफएनएन, चमोली : Chamoli जिले के थराली विकासखंड में...

Topics

Chhattisgarh Petrol-डीजल का संकट गहराया, कई जिलों में पंप हुए बंद

एफएनएन, रायपुर : Chhattisgarh Petrol पेट्रोल-डीजल संकट लगातार गहराता...

Pritam Singh से मिले नागेश, कांग्रेस को लेकर संदेश

कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता...

Rudrapur Scrap के गोदाम में लगी भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur Scrap के न्यू डिवाइन सिटी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img