03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

आपदा में नुकसान का मुआवजा मिलेगा 24 घंटे के भीतर, ब्लॉक स्तर पर बनाई गई टीमें, मौके पर जाकर करेंगी सर्वे

ख़बर रफ़्तार, देहरादून: आपदा में हुए नुकसान का मुआवजा अब 24 घंटे के भीतर मिलेगा। इसके लिए ब्लॉक स्तर पर टीमें गठित होंगी। वहीं पशुओं के मरने पर भी मौके पर ही पोस्टमार्टम कराया जाएगा ताकि तत्काल मुआवजा या बीमे का लाभ मिल सके। सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने इस संबंध में निर्देश दिए हैं।

सचिव विनोद सुमन ने कहा कि आपदा के बाद जन हानि, पशु हानि या संपत्ति हानि होने पर सहायता धनराशि प्रभावितों तक 24 घंटे के भीतर मिलेगी। इसके लिए उन्होंने सभी जिलों में ब्लॉक स्तर पर टीमें गठित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह टीम आपदा आने के तुरंत बाद मौके पर जाकर सर्वे कर नुकसान का आकलन करेगी।
WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
उन्होंने ऊधमसिंह नगर जिले में बाढ़ प्रभावितों को सहायता राशि मुहैया कराने के लिए और अधिक टीमें गठित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बीमा कंपनियों के स्तर पर क्लेम निस्तारण में विलंब का भी संज्ञान लिया। कहा कि बीमा कंपनियां तुरंत सर्वे कर क्लेम का निस्तारण करें, जिलों के स्तर पर यह सुनिश्चित किया जाए।

सचिव आपदा प्रबंधन ने निर्देश दिए कि आपदा के दौरान पशु मरने पर उसका मौके पर ही पोस्टमार्टम किया जाए। मृत पशु को पशु चिकित्सालय तक लाना काफी चुनौतीपूर्ण होता है। सभी डीडीएमओ को निर्देश दिए कि पशुपालन विभाग के साथ समन्वय बनाया जाए। पशु बीमा के मामलों में बीमा कंपनियों से भी समन्वय बनाया जाए।

ये भी पढ़ें…प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग सेंटरों पर अब होगा ऐक्शन, धामी सरकार उठाने जा रही यह कदम

Hot this week

Champawat में सेना में भर्ती के नाम पर लाखों की ठगी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, चंपावत : Champawat उत्तराखंड के चंपावत जिले में...

Uttarkashi में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img