नैनीताल परीताल के पास नहाते समय डूबा फौजी, तीन दिन बाद भी नहीं लगा सुराग, सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, नैनीताल: धारी क्षेत्र में परीताल में नहाते समय भारतीय सेवा (9 कुमाऊं रेजीमेंट) के जवान के लापता होने के तीन दिनों बाद भी आपका कोई सुराग नहीं लगा है. फौजी की खोज में स्थानीय पुलिस एसडीआरएफ और एनडीआरएफ तीन दिन से जुटी हुई है. बीते मंगलवार को हल्द्वानी से पांच फौजी दोस्त छुट्टियों के दौरान घूमने के लिए धारी के परी ताल क्षेत्र में पहुंचे. जहां नहाते समय हल्द्वानी निवासी हिमांशु दफौटी गहरे पानी में चले गए. जिसके बाद वे नदी के तेज बहाव में बह गए.

जानकारी देते हुए एसडीआरएफ ने बताया धारी विकासखंड के पदमपुरी मार्ग पर सड़क से नीचे बसे बमेटा गांव के पुल के गधेरे में मंगलवार की शाम छुट्टी मनाने पहुंचे पांच फौजियों में से एक फौजी गधेरे में नहाते समय डूब गया. साथी फौजी को डूबता देख अन्य साथी भी उसे बचाने के लिए पहुंचे, मगर वे उसे बचा नहीं सके. साथियों ने जिला प्रशासन और पुलिस को सूचना दी. सूचना पर देर शाम सात बजे धारी, धानाचूली पुलिस, राजस्व पुलिस, एसडीआरएफ और फायर की टीम मौके पर पहुंची. एसडीआरएफ ने गधेरे में डूबे फौजी को खोजने के लिए सर्च अभियान चलाया. अंधेरा होने के कापण सर्च अभियान को उस दिन स्थगित किया गया. बुधवार को भी फौजी की तलाश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

धारी एसडीएम केएन गोस्वामी ने बताया मंगलवार शाम विनोद सिंह पुत्र देवेंद्र सिंह निवासी देवलचौड़ हल्द्वानी ने जिला प्रशासन को घटना सूचना दी. उन्होंने बताया वह अपने दोस्त हिमांशु देफौटिया पुत्र पुष्कर देफौटिया निवासी बागेश्वर हाल निवासी कुसुमेखेड़ा हल्द्वानी, प्रदीप नेगी पुत्र नंदन सिंह निवासी सोमेश्वर अल्मोड़ा, आकाश बिष्ट पुत्र लाल सिंह निवासी शेरपुर देहरादून, चंदन सिंह निवासी मानपुर वेस्ट हल्द्वानी के साथ गधेरे में नहा रहे थे. तभी अचानक नहाते समय हिमांशु देफौटिया पानी में डूबने लगा. उसे बचाने के लिए हम सभी आगे आए, लेकिन पानी अधिक होने से हिमांशु का पता नहीं लग पाया. विनोद ने बताया वह और उसके सभी साथी कुमाऊं रेजीमेंट के नाइन कुमाऊं की यूनिट में तैनात हैं. घटना के बाद पुलिस ने डूबे हुए युवक के परिजनों को सूचना दे दी है. स्थानीय लोगों ने बताया गधेरे में नहा रहे सभी युवकों से स्थानीय लोगों ने नहाने से मना किया था, लेकिन हिमांशु नहीं माना. वह नहाते समय डूब गया. स्थानीय लोगों ने कहा गधेरे और नदी में नहाते समय पूर्व में भी लोगों की मौत हो चुकी है.

पढ़ें- व्यापार मंडल चुनाव संचालन समिति की चुनाव में देरी ने बढ़ाई प्रत्याशियों की धड़कनें

 

Hot this week

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मोदी जी को धन्यवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक भागीदारी को...

Topics

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मोदी जी को धन्यवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक भागीदारी को...

श्रद्धालुओं का इंतजार खत्म, बैसाखी पर होगा धामों की तिथि का ऐलान

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड के प्रसिद्ध पंचकेदारों में शामिल...

“आंख से आंसू को मोड़ा जा रहा है…!”

सारस्वत समारोह में हुआ गणेश 'पथिक' संपादित साहित्यिक पत्रिका...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img