रामनगर में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, पैथोलॉजी लैब्स पर ठोका जुर्माना, एक सीज

एफएनएन, रामनगर: नैनीताल जिले के रामनगर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की पैथोलॉजी लैब्स पर छापेमारी की. छापेमारी की करवाई में एक लैब को सील किया गया. स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है.

गुरुवार को नैनीताल जिले के रामनगर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नगर में स्थित अवैध रूप से संचालित पैथोलॉजी लैबों पर आकस्मिक छापामार की कार्रवाई की. स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई की भनक लगते ही कई लैब संचालक अपनी अपनी लैबों को बंद कर मौके से भागते हुए दिखाई दिए. स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई के दौरान गूलरघटटी क्षेत्र में स्थित नोबल डायग्नोस्टिक पैथोलॉजी लैब में भारी अनियमित्ताओं के चलते इसे सील करने की कार्रवाई की. नोडल अधिकारी डॉक्टर प्रशांत कौशिक ने बताया प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत के आदेश के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी नैनीताल के निर्देश पर आज रामनगर में पैथोलॉजी लैबों में छापेमारी की कार्रवाई की गई है.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

उन्होंने बताया चार लैबों पर आज यह कार्रवाई की गई है. जिसमें अनियमितताएं मिलने के चलते दो लैबों का 10 -10 हजार तथा एक लैब का 5 हजार रुपए का चालान करने की कार्रवाई की गई है. नोबल डायग्नोस्टिक लैब में भारी अनियमितताएं के चलते इसे सील किया गया है. इसके साथ ही उन्होंने बताया अग्रवाल पैथोलॉजी लैब का निरीक्षण करने के बाद वहां पर सभी प्रपत्र सही पाए गए. उन्होंने कहा विभाग का यह अभियान लगातार जारी रहेगा. स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई के बाद नगर में अवैध रूप से संचालित पैथोलॉजी लैब संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है.

पढ़ें- नैनीताल परीताल के पास नहाते समय डूबा फौजी, तीन दिन बाद भी नहीं लगा सुराग, सर्च ऑपरेशन जारी

 

Hot this week

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

Topics

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मोदी जी को धन्यवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक भागीदारी को...

श्रद्धालुओं का इंतजार खत्म, बैसाखी पर होगा धामों की तिथि का ऐलान

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड के प्रसिद्ध पंचकेदारों में शामिल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img