03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

व्यापार मंडल चुनाव संचालन समिति की चुनाव में देरी ने बढ़ाई प्रत्याशियों की धड़कनें

Spread the love

राज सक्सेना, किच्छा: चुनाव संचालन समिति और निवर्तमान पदाधिकारियों की बीच चल रही जंग के बीच अब चुनाव संचालन समिति द्वारा चुनाव में हो रही देरी जहां एक ओर व्यापारियों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है, वहीं दूसरी ओर व्यापार मंडल चुनाव में अपनी दावेदारी के बाद चुनाव की घोषणा का इंतजार कर रहे, प्रत्याशियों की चिंता को भी बढ़ा दिया है।

हालाकि निरन्तर विरोध के बाद भी व्यापार मंडल चुनाव संचालन समिति पदाधिकारियों धड़कनें द्वारा चुनावी प्रक्रिया को जारी रखते हुए विरोध कर रहे पदाधिकारियों को करारा जवाब देने का काम किया है, परन्तु वोट बनाने की प्रक्रिया के अंतिम तिथि के बाद से सूची जारी होने में हो रही देरी के कारण जहां एक ओर व्यापारियो में चुनाव तिथि को लेकर चर्चा बढ़ गयी है, वही दूसरी ओर व्यापार मंडल चुनाव में अध्यक्ष, महामंत्री एवं कोषाध्यक्ष पद पर दावेदारों के बीच भी चिंता के बादल साफ देखे जा सकते है,

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

चर्चाओं की माने तो व्यापारियों द्वारा इस बात का भी अंदेशा लगाया जा रहा है कि चुनाव संचालन समिति पर निवर्तमान पदाधिकारियों द्वारा चुनाव स्थगित कराने के लिए किये जा रहे प्रयास के चलते भी मतदाता सूची में देरी होने का अंदेशा लगाया जा रहा जा रहा है, इधर सूत्रों की माने तो व्यापार मंडल चुनाव संचालन समिति द्वारा व्यापारियों के समक्ष वोटर लिस्ट, मतदान तिथि, नामांकन सहित नाम वापसी की तिथि की घोषणा की जा सकती है।

किच्छा: चुनावी संचालन समिति द्वारा निरन्तर प्रक्रिया को जॉच कर आगे बढ़ाया जा रहा है, चुनाव संचालन समिति से मतदाता सूची शीघ्र प्रस्तुत कर प्रत्याशियों के अवलोकन हेतु मांग की गयी थी। जिस पर मुख्य चुनाव अधिकारी द्वारा शीघ्र मतदाता सूची प्रस्तुत कर कार्रवाही को आगे बढ़ाने की बात कही गयी है। –राजीव सक्सेना, व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रत्याशी

किच्छा: व्यापार मंडल चुनाव को लेकर निवर्तमान पदाधिकारियों द्वारा लगाये जा रहे आरोपों के कारण संचालन समिति द्वारा चुनावी प्रक्रिया को जॉच कर आगे बढ़ाया जा रहा है, दूरभाष पर वार्ता के बाद संचालन समिति पदाधिकारियो ने शीघ्र सूची जारी कर कार्रवाही को आगे बढ़ाने का भरोसा दिलाया है।
-शिव कुमार मित्तल, व्यापार मंडल महामंत्री प्रत्याशी

किच्छा: चुनाव संचालन समिति को मतदाता सूची को जल्द से जल्द जारी कर देना चाहिए, इसके साथ ही सूची का अवलोकन करने हेतु प्रत्येक प्रत्याशी को निश्चित समय देने के साथ-साथ मतदाताओं की वोट पर्ची समय रहते व्यापारियों को देने का प्रबंध करना चाहिए, जिससे चुनाव के दौरान व्यापारियों को पर्ची न होने की दशा में वोट डालने हेतु परेशानी का सामना न करना पड़े। –दानिश इकबाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रत्याशी

किच्छा: चुनाव संचालन समिति पर लग रहे आरोपों के कारण संचालन समिति सूची की जॉच करने हेतु समय ले रही है, निश्चित रूप से शीघ्र मतदाता सूची जारी कर प्रत्याशियों के समक्ष रखी जायेगी, प्रत्याशियों को मतदाता सूची अवलोकन हेतु समय मिलना चाहिए, साथ ही मतदान तिथि से पूर्व पर्ची वितरण का भी प्रबंध होना चाहिए।
-नीरज बजाज, व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष प्रत्याशी

पढ़ें- सतपाल महाराज के ड्रीम प्रोजेक्ट सतपुली झील के लिए नाबार्ड ने स्वीकृत की 5634.97 की धनराशि, उम्मीदों को लगेंगे पंख

Hot this week

Nepal में भूस्खलन से बनी झील ने बढ़ाई चिंता, काली नदी चेतावनी स्तर के बेहद करीब

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Nepal के दार्चुला जिले के भट्टार...

Rudrapur में यूथ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, खड़गे ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में शनिवार को यूथ कांग्रेस ने...

Topics

Kerala में दर्दनाक सड़क हादसा, तमिलनाडु के 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

एफएनएन, त्रिशूर : Kerala के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर...

kedarnath हेली सेवा 15 सितंबर से होगी शुरू, 7 सितंबर से IRCTC पर टिकट बुकिंग

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा के दूसरे चरण को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img