03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

अल्मोड़ा के जोश्याना गांव में भरभराकर गिरा मकान, चार मवेशी मलबे में दबे

एफएनएन, अल्मोड़ा: हवालबाग विकासखंड के जोश्यना गांव में एक मकान भरभराकर गिर गया. जिससे मकान में बंधी चार गायें दब गई. मकान गिरने की सूचना पर दमकल की टीम गांव पहुंची और रेस्क्यू कर मलबे में दबी गायों को सुरक्षित बाहर निकाला. जिसके बाद परिवार और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली. गनीमत रही कि इस पूरे हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई.

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार यानी 9 जुलाई को को धनेली के जोश्यना गांव में एक मकान अचानक भरभराकर गिर गया. इस मकान के गोठ में गाय बंधी हुई थी. मकान स्वामी पूरन चंद जोशी इसके बगल में वाले दूसरे मकान में रहते हैं, जिस वजह से कोई जनहानि नहीं हुई. वहीं, मकान के गिरने की आवाज सुन पूरन चंद जोशी का परिवार सहम गया और अफरा-तफरी का माहौल हो गया.

Cows Buried Due to House Collapse in Almora
वहीं, मकान गिरने की खबर फैलते ही गांव के लोग भी जमा हो गए. जिसके बाद ग्रामीणों ने भी अपने स्तर से राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया. साथ ही घटना की सूचना फायर स्टेशन अल्मोड़ा को दी गई. सूचना मिलने पर तत्काल दमकल की टीम मौके के लिए रवाना हुई. जिसके बाद मौके पर पहुंचकर तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाया.
WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

अग्निशमन अधिकारी महेश चंद्र ने बताया कि पूरन चंद जोशी का मकान क्षतिग्रस्त हुआ है. मकान के गोठ में चार गाय थी. वहीं, घर के लोग दूसरे मकान में रहते थे. मकान के टूटने से उसके मलबे में गोठ में बंधी चार गाय दब गई थीं. गांव में पहुंचकर टीम ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. कड़ी मशक्कत के बाद वहां से मलबा हटाकर दबी हुई गायों को सकुशल रेस्क्यू कर बाहर निकाला. उन्होंने बताया कि गायों को हल्की चोटें भी लगी है.

ये भी पढ़ें- समग्र शिक्षा अभियान की राशि खर्च न करना अधिकारियों को पड़ा महंगा, शिक्षा महानिदेशक ने रोका वेतन

Hot this week

Mizoram में UKNA के कमांडर-इन-चीफ थांगखोमांग हाओकिप गिरफ्तार

एफएनएन , तेजपुर/आइजोल : मिजोरम की राजधानी आइजोल में...

Mohbewala में गर्ल्स हॉस्टल में घुसा ईंटों से लदा ट्रक, बाल-बाल बची छात्राएं

एफएनएन, देहरादून : क्लेमेंटाउन थाना क्षेत्र के मोहब्बेवाला में...

Dehradun की सड़कों पर सीमेंट की ईंटों का पैचवर्क, राहत या बढ़ी परेशानी?

एफएनएन, देहरादून : मानसून के दौरान हुई लगातार बारिश...

Topics

Mizoram में UKNA के कमांडर-इन-चीफ थांगखोमांग हाओकिप गिरफ्तार

एफएनएन , तेजपुर/आइजोल : मिजोरम की राजधानी आइजोल में...

Mohbewala में गर्ल्स हॉस्टल में घुसा ईंटों से लदा ट्रक, बाल-बाल बची छात्राएं

एफएनएन, देहरादून : क्लेमेंटाउन थाना क्षेत्र के मोहब्बेवाला में...

Dehradun की सड़कों पर सीमेंट की ईंटों का पैचवर्क, राहत या बढ़ी परेशानी?

एफएनएन, देहरादून : मानसून के दौरान हुई लगातार बारिश...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img