03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बारिश से बागेश्वर जिला अस्पताल में पानी का रिसाव, दीवारों पर करंट दौड़ने से मरीजों को खतरा, 4 वार्ड में लगा ताला

Spread the love

एफएनएन, बागेश्वर: जिला अस्पताल की दूसरी मंजिल के आठ और सात नंबर वार्ड में पानी का रिसाव हो रहा है. छत से पानी टपकने के कारण चार वार्ड में ताला लगा दिया गया है. जबकि तीन वार्ड में मरीजों को भर्ती किया जा रहा है. इनमें भी बरसात के पानी का रिसाव हो रहा है. पानी के रिसाव के साथ एक जानलेवा खतरा भी पैदा हो गया है.

लगातार हो रही बारिश के कारण पहले बागेश्वर जिला अस्पताल के दो वार्ड में पानी का रिसाव होने लगा था. रिसाव का दायरा बढ़कर अब सात वार्ड तक पहुंच गया. जल रिसाव के कारण आईसीयू, एचडीयू (उच्च निर्भरता इकाई), बुजुर्ग, बच्चा वार्ड की दीवारों में करंट दौड़ रहा है. इस वजह से चारों वार्ड में ताला लगा दिया गया है.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

जनरल, हड्डी और पुरुष वार्ड की दीवारों में भी पानी रिसने लगा है. इस कारण जनरल वार्ड, हड्डी वार्ड और पुरुष वार्ड सहित सभी जगह 45 मरीजों को भर्ती किया गया है. जिला अस्पताल में व्यवस्था कर पुरुष वार्ड सहित अन्य वार्डो में महिलाओं और बुजुर्गों को भर्ती करना पड़ा है. जिला अस्पताल के छह कक्षों में सुधारीकरण और नवीनीकरण का कार्य भी चल रहा है.

आईसीयू वार्ड में एनबीएसयू (नवजात शिशु स्टेबलाइजेशन यूनिट) को स्थानांतरित किया गया था लेकिन अब आईसीयू वार्ड में जल रिसाव होने के कारण उस वार्ड को बंद कर दिया गया. एनबीएसयू का संचालन बुजुर्ग वार्ड में किया जा रहा है. अस्पताल में मरीजों के लिए गैलरी और ट्रामा सेंटर में 18 बेड का इंतजाम किया गया है.

सीएमएस विनोद कुमार टम्टा ने कहा कि छत से पानी का रिसाव होने के कारण चार वार्ड बंद किए गए हैं. कार्यदायी संस्था की लापरवाही के कारण यह हालात बने हुए हैं. मानसून आने से पहले ही संस्था को इस बारे में अवगत कराया गया था. इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की गई है.

ये भी पढ़ें:- खटीमा में बाढ़ के दौरान घर से सामान निकालने में मदद कर रहे दो युवक डूबे, 3 घंटे बाद मिले शव, गांव में मातम पसरा

Hot this week

इस्लामाबाद के अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की मौत की खबर; शॉर्ट सर्किट से हादसे का दावा

एफएनएन, इस्लामाबाद : पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में बुधवार...

Ramlila Maidan शुद्धिकरण पर महेंद्र भट्ट का बड़ा बयान, बोले- इसमें गलत क्या है ?

एफएनएन, मसूरी : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट...

Topics

Ramlila Maidan शुद्धिकरण पर महेंद्र भट्ट का बड़ा बयान, बोले- इसमें गलत क्या है ?

एफएनएन, मसूरी : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट...

Kedarnath धाम की बिजली व्यवस्था होगी हाईटेक, 11.12 करोड़ की नई 33 KV लाइन को मंजूरी

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath नियामक आयोग (यूईआरसी) ने सोनप्रयाग...

Uttarakhand कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मंथन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img