हल्द्वानी का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम खतरे में, गौला नदी का जलस्तर बढ़ने से भू कटाव शुरू

एफएनएन, हल्द्वानी: पिछले तीन दिनों से हो रही भारी बरसात के चलते कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं. पहाड़ों पर हो रही बरसात के चलते नदी और नाले उफान पर हैं. गौला बैराज में लगातार पानी बढ़ने के चलते सिंचाई विभाग द्वारा पानी को डिस्चार्ज किया जा रहा है. जिसके चलते गौला नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. गौला नदी के जलस्तर बढ़ने से गौलापार स्थित इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय खेल स्टेडियम को खतरा पैदा हो गया है. नदी का रुख स्टेडियम की तरफ होने से लगातार भूकटाव शुरू हो गया है.

नदी से स्टेडियम की खतरा होने की सूचना मिलते ही मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट ए पी बाजपेई, सहायक खेल निदेशक राशिका सिद्दीकी और तहसीलदार सचिन कुमार ने अधिकारियों सहित मौके का निरीक्षण किया.सिटी मजिस्ट्रेट ए पी बाजपेई ने अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के गौला नदी किनारे पश्चिमी छोर का निरीक्षण करते हुए लगातार गौला नदी के जलस्तर से हो रहे भू कटाव को लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया. इस दौरान बताया कि खेल विभाग के उच्च अधिकारियों को इस संबंध में अवगत करा दिया गया है. साथ ही जलस्तर कम होने के बाद नुकसान वाले हिस्से में बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं. खेल विभाग के अधिकारियों को लगातार मॉनिटरिंग करने के लिए कहा गया है.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

बताया जा रहा है कि नदी का कटाव लगातार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की ओर बढ़ रहा है. नदी कभी भी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम को अपने चपेट में ले सकती है. जिसको देखते हुए स्टेडियम के आसपास किसी को जाने नहीं दिया जा रहा है. इसके अलावा जिला प्रशासन की टीम लगातार अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम की निगरानी में जुटी हुई है.

पढे़ं- सिल्ट आने के कारण हरिद्वार में बंद की गई गंगनहर, कानूपुर तक सूखी कैनाल

 

Hot this week

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

Topics

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मोदी जी को धन्यवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक भागीदारी को...

श्रद्धालुओं का इंतजार खत्म, बैसाखी पर होगा धामों की तिथि का ऐलान

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड के प्रसिद्ध पंचकेदारों में शामिल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img