एफएनएन, हरिद्वारः उत्तराखंड के पहाड़ों में हो रही मूसलाधार बारिश के कारण हरिद्वार के गंगनहर में भारी मात्रा में सिल्ट आ गया है. जिस कारण यूपी सिंचाई विभाग ने हरिद्वार से कानपुर तक जाने वाली गंगनहर को बंद कर दिया है. इस नहर के बंद होने से कानपुर तक की गंगनहर सूख गई है.
वहीं सिंचाई विभाग के अधिकारी अब गंग नहर से सिल्ट हटाने की बात कह रहे हैं. उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के एसडीओ अनिल कुमार निमेश ने कहा कि सिल्ट की मात्रा कम होने के बाद नहर को खोल दिया जाएगा.
ये भी पढ़ें…उत्तराखंड में आसमानी आफत: चंपावत में भारी बारिश से झूला पुल बहा, कई गांवों का संपर्क कटा, जलभराव से लोग परेशान








