03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड एसटीएफ के हत्थे चढ़ा हिमाचल का तस्कर, 3.60 करोड़ की स्मैक बरामद, यूपी से जुड़े हैं तस्करी के तार

Spread the love

एफएनएन, देहरादून: उत्तराखंड एसटीएफ की एएनटीएफ की टीम ने देर रात डोईवाला थाना क्षेत्र से 3 करोड़ 60 लाख रुपये की स्मैक के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से 1 किलो 200 ग्राम स्मैक बरामद की गई है. ये उत्तराखंड में एसटीएफ द्वारा अभी तक स्मैक तस्करों के खिलाफ सबसे बड़ी कार्रवाई की गई है. इतनी बड़ी सफलता मिलने के बाद एसएसपी एसटीएफ द्वारा एएनटीएफ की टीम को 25 हजार रुपये नकद इनाम देने की घोषणा भी की गई है.

उत्तर प्रदेश से जुड़े हैं तार

बता दें कि एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने थाना रायवाला क्षेत्र में स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए विंडलास रिवर वैली हरिद्वार रोड से तस्कर गजराज सिंह निवासी सिरमौर हिमाचल प्रदेश को गिरफ्तार किया है. आरोपी गजराज द्वारा पूछताछ में बताया गया कि बरामद की गई स्मैक को वह धामपुर (उत्तर प्रदेश) से लेकर आया था. बरेली का तस्कर धामपुर तक इस माल को पहुंचाता था और यहां से पकड़ा गया आरोपी गजराज इस माल को आगे पांवटा साहिब और देहरादून में अपने एजेंटों के माध्यम से विक्रय कराता था. इस पर एसटीएफ द्वारा पूछताछ में अन्य कई ड्रग्स तस्करों के नाम की जानकारी हुई है, जिनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

पांवटा साहिब का है स्मैक तस्कर

एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि आरोपी पेशे से पांवटा साहिब में पेंट के ब्रश बनाने का काम करता है. आरोपी पिछले 2 सालों से बरेली और धामपुर से स्मैक लाकर पांवटा साहिब और देहरादून में अपने फिक्स एजेटों को सप्लाई कर रहा था. उन्होंने कहा कि एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने इस साल अब तक 04.441 किलोग्राम स्मैक, 19.808 किलोग्राम चरस, 5.322 किलोग्राम अफीम और 300 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद किया गया है. साथ ही 36 तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है.

Hot this week

Innovation Ideas से 10 युवाओं का स्टार्टअप चयन, सरकार देगी 2-2 लाख रुपये की पुरस्कार राशि

एफएनएन, देहरादून : Innovation Ideas उत्तराखंड में युवाओं के...

Amravati महिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, तीन नवजात शिशुओं की मौत

एफएनएन, अमरावती : Amravati महाराष्ट्र के अमरावती जिले के...

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Topics

Amravati महिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, तीन नवजात शिशुओं की मौत

एफएनएन, अमरावती : Amravati महाराष्ट्र के अमरावती जिले के...

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img