03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

चमोली जिपं अध्यक्ष पर कांग्रेस का बड़ा एक्शन, रजनी भंडारी 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, देहरादून: कांग्रेस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है. रजनी भंडारी समेत पांच और अन्य लोगों पर भी कांग्रेस ने कार्रवाई की है.

पार्टी की मुख्य प्रवक्ता गरिमा ने बताया कुछ कांग्रेसी नेताओं की ओर से बदरीनाथ और मंगलौर विधानसभा उपचुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियां की जा रही हैं. जिसको ध्यान में रखते हुए पार्टी ने सख़्त रुख अपनाते हुए चमोली से जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी को तत्काल प्रभाव से कांग्रेस से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है. उन्होंने कहा इस वक्त पार्टी किसी कोताही के मूड में नहीं है. गरिमा दसौनी ने कहा रजनी भंडारी के पति राजेंद्र भंडारी का इस्तीफा पार्टी को मिला था, लेकिन रजनी भंडारी का कोई इस्तीफा पीसीसी के पास नहीं आया. उनका कहना है कि पीसीसी को यह जानकारी मिली थी कि रजनी भंडारी बदरीनाथ उप चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त हैं, इसलिए रजनी समेत पांच और अन्य लोगों को कांग्रेस से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

बता दें रजनी भंडारी, बदरीनाथ विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र सिंह भंडारी की धर्मपत्नी हैं. इसके साथ ही वह चमोली जिला पंचायत की अध्यक्ष भी हैं. लोकसभा चुनाव की वोटिंग से पहले राजेंद्र भंडारी ने कांग्रेस छोड़ दी थी. जिसके बाद वे बीजेपी में शामिल हो गये थे. राजेंद्र भंडारी के बीजेपी में शामिल होने के कारण ही बदरीनाथ में उपचुनाव हो रहा है.

ये भी पढ़ें:- पेपर लीक में आयोग के प्रतिबंध के बावजूद परीक्षा में शामिल हो रहे कई अभ्यर्थी, अंतिम निर्णय के बाद ही आएगा परिणाम

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Arvind Pandey के बेटे के मामले में जांच के आदेश, 15 दिन में रिपोर्ट

एफएनएन, रुद्रपुर : Arvind Pandey उधम सिंह नगर में...

Haldwani Firing : घर के बाहर गोली चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani Firing नैनीताल जिले के हल्द्वानी...

Mahila Arakshan बिल पर सियासी संग्राम : गणेश गोदियाल का धामी सरकार पर तीखा हमला

एफएनएन, देहरादून : Mahila Arakshan बिल को लेकर देशभर में...

Topics

Haldwani Firing : घर के बाहर गोली चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani Firing नैनीताल जिले के हल्द्वानी...

संत मंगलपुरी की मुस्कान बी हाईस्कूल में 91.16% अंक लेकर बनीं मीरगंज टॉपर

उप प्रबंधक बाबा अरविन्द गिरी, प्रधानाचार्य सोनू गुप्ता ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img