Tuesday, March 31, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडबनभूलपुरा से एक और नाबालिग लड़की हुई लापता, घर से ले गई...

बनभूलपुरा से एक और नाबालिग लड़की हुई लापता, घर से ले गई 45 हजार रुपए, विशेष समुदाय के युवक पर आरोप

एफएनएन, हल्द्वानी: बनभूलपुरा थाना क्षेत्र से लापता हुई दो नाबालिग छात्राओं की को ढूंढ निकालने की के बाद पुलिस अभी राहत की सांस भी नहीं ले पाई थी कि फिर एक और मुसीबत आने पड़ी है. बनभूलपुरा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक और नाबालिग लड़की लापता हो गई है. पूरे मामले में पुलिस गुमशुदा की रिपोर्ट दर्ज कर लड़की की तलाश में लग गई है.

बनभूलपुरा थाना क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर सौंपी है. तहरीर में कहा कि उनकी नाबालिग पुत्री 20 जून को दोपहर तीन बजे घर से बगैर बताए कहीं चली गई. देर शाम तक नहीं लौटने पर उसकी खोजबीन की गई लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला. परिवार वालों का आरोप है कि मूल मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश और हाल निवासी इंदिरानगर नूरी मस्जिद बनभूलपुरा निवासी युवक अपने साथ ले गया होगा. क्योंकि उसी दिन से युवक भी गायब है. महिला का कहना है कि उसकी पुत्री अपने साथ घर में रखे 45 हजार रुपये और अन्य सामान भी साथ ले गई है.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में एक के बाद एक बच्चियों के लापता होने से स्थानीय लोगों में गुस्सा है. हालांकि पुलिस जल्द किशोरी को खोजने का दावा कर रही है. बनभूलपुरा थाना प्रभारी भाकुनी का कहना है कि तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर ली है. जल्द किशोरी को ढूंढ लिया जाएगा. पुलिस को यह तहरीर ऐसे वक्त पर मिली है जब पिछले कई दिनों से लापता दो नाबालिग को बमुश्किल ढूंढ पाई थी. ऐसे में पुलिस के सामने अब फिर से नाबालिग किशोरी को ढूंढने की चुनौती है.

फिलहाल पुलिस की टीम किशोरी की तलाश में जुटी हुई है. 6 दिन पहले लापता हुई दो किशोरियों को पुलिस उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से मंगलवार को ढूंढ लाई थी. इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली. लेकिन अब एक और किशोरी के गायब होने के बाद पुलिस की चुनौती बढ़ गई है.

ये भी पढ़ें:- दिल्ली के मुख्यमंत्री की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी, पत्नी सुनीता भी पहुंचीं अदालत; सुनवाई के दौरान केजरीवाल की कस्टडी मांगेगी सीबीआई

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments