03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

रुद्रपुर: हाइवोल्टेज लाइन की चपेट में आने से हाथी की मौत, जांच में जुटा वन विभाग

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, रुद्रपुर: टांडा जंगल से सटे गांव जयनगर नंबर 3 में हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक नर हाथी की मौत हो गई है. सूचना मिलने के बाद तराई केंद्रीय वन प्रभाग के अधिकारी और टांडा रेंज के रेंजर मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया. इसके बाद टीम ने हाथी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की. वहीं, संभावना जताई जा रही है कि हाथी की मौत हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आने से हुई है. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ होगी.

मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह तराई केंद्रीय वन प्रभाग के टांडा रेंज से सटे गांव जयनगर नंबर 3 में एक हाथी खेत में मृत अवस्था में पड़ा हुआ था. आनन फानन में ग्रामीणों ने इसकी सूचना टांडा रेंज की टीम को दी. सूचना मिलने के बाद तराई केंद्रीय वन प्रभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और आसपास के क्षेत्र का जायजा लिया. जहां पर हाथी का शव पड़ा हुआ था, उसके ठीक ऊपर से ऊर्जा निगम की 11000 हाई वोल्टेज की लाइन गुजर रही है. लाइन के तार काफी नीचे झूल रहे थे, जिससे संभावना जताई जा रही है कि लाइन के संपर्क में आकर हाथी की करंट लगने से मौत हो गई है. मृतक हाथी की उम्र 8 से 10 साल आंकी जा रही है.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

एसडीओ मयंक जोशी ने बताया कि फेंसिंग तार तोड़कर हाथी जंगल से बाहर आया हुआ था. ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि पास से गुजर रही हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से हाथी की मौत हुई है. उन्होंने कहा कि हाथी का पीएम कराया जा रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हाथी के मौत के कारणों का पता चलेगा.

ये भी पढ़ें- अरविंद केजरीवाल को दिल्ली हाईकोर्ट से लगा झटका, जेल में ही रहेंगे दिल्ली सीएम

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

UKPSC प्रवक्ता परीक्षा स्थगित: Physics और Civics एग्जाम टले, नई तारीख का इंतजार

एफएनएन, देहरादून : UKPSC उत्तराखंड में प्रवक्ता भर्ती परीक्षा...

Haridwar Accident: बस से टकराने के बाद कार में लगी आग, पुलिस ने बचाई 5 जिंदगियां

एफएनएन, हरिद्वार: हरिद्वार में बड़ा हादसा टला : Haridwar...

Dehradun में रजिस्ट्रार ऑफिस पर DM का छापा, फर्जी रजिस्ट्री और स्टांप घोटाले का खुलासा

एफएनएन, देहरादून : Dehradun में जिला प्रशासन की औचक कार्रवाई...

Nainital में दर्दनाक हादसा : 100 मीटर खाई में गिरी कार, एक युवक की मौत

एफएनएन, नैनीताल : Nainital में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने...

Topics

UKPSC प्रवक्ता परीक्षा स्थगित: Physics और Civics एग्जाम टले, नई तारीख का इंतजार

एफएनएन, देहरादून : UKPSC उत्तराखंड में प्रवक्ता भर्ती परीक्षा...

Haridwar Accident: बस से टकराने के बाद कार में लगी आग, पुलिस ने बचाई 5 जिंदगियां

एफएनएन, हरिद्वार: हरिद्वार में बड़ा हादसा टला : Haridwar...

Nainital में दर्दनाक हादसा : 100 मीटर खाई में गिरी कार, एक युवक की मौत

एफएनएन, नैनीताल : Nainital में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने...

Election Results : बंगाल में BJP 194, असम में 78 सीटों पर आगे

एफएनएन, Election Results : बंगाल में बीजेपी 194 और असम...

Arvind Pandey के वायरल पत्र पर सियासी बवाल, भाजपा ने मांगा जवाब

एफएनएन, उत्तराखंड : Arvind Pandey उत्तराखंड की राजनीति में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img