03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

ट्रेन में बीजेपी नेता का शव मिलने से यात्रियों में मचा हड़कंप, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, हल्द्वानी: लालकुआं रेलवे स्टेशन पर उस समय हड़कंप मच गया, जब ट्रेन के एक डिब्बे में एक व्यक्ति की लाश पड़ी हुई मिली. सूचना के बाद मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बताया जा रहा है कि बरेली से लालकुआं व काशीपुर तक जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है.

लालकुआं में ट्रेन रुकने के बाद ली गई तलाशी के दौरान व्यक्ति को मृतक अवस्था में पाया गया. जिसकी सूचना रेलवे ने जीआरपी को दी. इसके बाद मौके पर पहुंची लालकुआं जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. मरने वाले की पहचान अनिल कुमार जोशी, निवासी बाजपुर के रूप में हुई है. अनिल बीजेपी के नेता थे. जीआरपी ने फिलहाल शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि बरेली से काशीपुर तक आने वाली पैसेंजर ट्रेन में सुबह करीब 8 बजे लालकुआं रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति को अचेत अवस्था में पड़े हुए देखा गया. जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

प्रथम दृष्टया में व्यक्ति की मौत हार्ट अटैक से होना प्रतीक हो रही है. फिलहाल जीआरपी मामले की जांच में जुटी हुई है. जीआरपी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा. घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है. गौर है कि इसी सप्ताह दिल्ली से काठगोदाम आने वाली संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के डिब्बे में एक व्यक्ति की लाश मिली थी. जिसके मुंह और नाक से खून निकल रहा था. एक सप्ताह के अंदर दूसरी बार ट्रेन के अंदर लाश मिलने के बाद लोगों में दहशत है.

पढ़ें- मानसून की दस्तक के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, स्वास्थ्य विभाग ने चलाया लार्वा उन्मूलन अभियान

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Haridwar Accident: बस से टकराने के बाद कार में लगी आग, पुलिस ने बचाई 5 जिंदगियां

हरिद्वार में बड़ा हादसा टला : Haridwar Accident देहरादून-नजीबाबाद...

Dehradun में रजिस्ट्रार ऑफिस पर DM का छापा, फर्जी रजिस्ट्री और स्टांप घोटाले का खुलासा

एफएनएन, देहरादून : Dehradun में जिला प्रशासन की औचक कार्रवाई...

Nainital में दर्दनाक हादसा : 100 मीटर खाई में गिरी कार, एक युवक की मौत

एफएनएन, नैनीताल : Nainital में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने...

Election Results : बंगाल में BJP 194, असम में 78 सीटों पर आगे

एफएनएन, Election Results : बंगाल में बीजेपी 194 और असम...

Roorkee में तेज रफ्तार कार का कहर, कई गाड़ियों को मारी टक्कर, युवक गंभीर

एफएनएन, रुड़की : Roorkee हरिद्वार जिले के रुड़की में...

Topics

Haridwar Accident: बस से टकराने के बाद कार में लगी आग, पुलिस ने बचाई 5 जिंदगियां

हरिद्वार में बड़ा हादसा टला : Haridwar Accident देहरादून-नजीबाबाद...

Nainital में दर्दनाक हादसा : 100 मीटर खाई में गिरी कार, एक युवक की मौत

एफएनएन, नैनीताल : Nainital में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने...

Election Results : बंगाल में BJP 194, असम में 78 सीटों पर आगे

एफएनएन, Election Results : बंगाल में बीजेपी 194 और असम...

Arvind Pandey के वायरल पत्र पर सियासी बवाल, भाजपा ने मांगा जवाब

एफएनएन, उत्तराखंड : Arvind Pandey उत्तराखंड की राजनीति में...

Rudrapur Political News रुद्रपुर में सियासी विस्फोट, मीना भाजपा में शामिल

थामा भाजपा का दामन, ठुकराल की एंट्री से नाराजगी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img