03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

श्रीनगर में भीषण सड़क हादसा, दो वाहनों की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत, 7 घायल

Spread the love

एफएनएन, श्रीनगर: पौड़ी जिले के श्रीनगर में शनिवार 22 जून को बड़ा हादसा हो गया. यहां फरासू के पास मैक्स वाहन की सामने से आ रही स्कूटी से टक्कर हो गई. इस हादसे में मैक्स सवार 6 लोग घायल हो गए. वहीं स्कूटी सवार दो व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे. जिन्हें हॉस्पिटल लेकर जाया गया, लेकिन हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने स्कूटी सवार एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया.

जानकारी के मुताबिक घटना शनिवार को नेशनल हाईवे-58 पर फारासू में राकेश ढाबे के पास हुई. बताया जा रहा है कि स्कूटी सवार दो व्यक्ति श्रीनगर की तरफ से आ रहा थे, तभी धारी देवी की तरफ से आ रहे मैक्स वाहन की टक्कर स्कूटी से हो गई. दोनों वाहनों की आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत हुई.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही श्रीनगर कोतवाली समेत श्रीकोट और धारी देवी पुलिस चौकी से भी फोर्स मौके पर पहुंची. पुलिस ने सबसे पहले घायलों को बेस हॉस्पिटल भिजवाया. हालांकि डॉक्टरों ने स्कूटी सवार व्यक्ति की मृत घोषित कर दिया. मृतक की शिनाख्त पवन चौहान पुत्र विनोद चौहान निवासी घोलतीर रुद्रप्रयाग के रूप में हुई है.

श्रीनगर कोतवाल होशियार सिंह पंखोली ने बताया गया कि दुर्घटना में 7 लोग घायल हुए है, जबकि एक व्यक्ति की मौत हुई है. सभी घायलों को बेस अस्पताल भर्ती किया गया है, जबकि मृतक के पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की जा रही है. दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है.

पढ़ें–विवादों में ₹144 करोड़ की मसूरी-यमुना पेयजल पंपिंग योजना, पाइप फटने से हजारों लीटर पानी बर्बाद

Hot this week

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...

15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, 19 मोस्ट वॉन्टेड आतंकियों के पोस्टर जारी

एफएनएन, नई दिल्ली : 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह...

Topics

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img