03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

भर्ती घोटालों से उबरा UKSSSC, पटरी पर लौटी व्यवस्थाएं, UKPSC से ट्रांसफर हुई सभी भर्ती परीक्षाएं

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, देहरादून: उत्तराखंड में राज्य गठन से लेकर अब तक सरकारी नौकरियां के लिए सबसे बड़ी भूमिका निभाने वाला उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अस्तित्व पर बीते सालों खतरा मंडराने लगा था. तब UKSSSC के तंत्र में नकल माफिया ने अपनी जड़ें मजबूत कर ली थी. प्रदेश में साल 2021 और 22 में भर्ती परीक्षा में हुए धांधली के खुलासे के बाद उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तमाम व्यवस्थाएं चरमरा गई. गाहे बगाहे अंदर खाने आयोग को भंग करने तक का विवाद भी उठने लगा. तब इसे लेकर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने खुलकर बयान दिया था.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

अब बीते कुछ सालों में उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया है. भर्ती घोटाले के बाद आयोग के अध्यक्ष और सचिव दोनों को हटा दिया गया. आयोग के अध्यक्ष के रूप में पूर्व आईएएस अधिकारी एस राजू को हटाकर जीएस मार्तोलिया को जिम्मेदारी दी गई. वहीं सचिव के पद पर संतोष बडोनी को हटाकर सुरेंद्र रावत को जिम्मेदारी दी गई. सुरेंद्र रावत बताते हैं पिछले डेढ़ सालों में उन्होंने आयोग में फैली भ्रष्टाचार की जोड़ों को खत्म करने का काम किया है. उन्होंने बताया पुराने आउटसोर्स कर्मचारियों को हटाकर नई भर्ती की गई है. आयोग ने परीक्षाओं के लिए फुलप्रूफ प्लान बनाया है. अब आयोग पूरी तरह से नई ऊर्जा के साथ काम कर रहा है.

सभी परीक्षाएं UKPSC से UKSSSC को दी गई

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव सुरेंद्र रावत ने बताया यह बेहद खुशी की बात है कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से नकल की वजह से उत्तराखंड सेवा चयन आयोग को भेजी गई सभी परीक्षाओं को वापस उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में ट्रांसफर कर दिया गया है. अब सभी समूह क, ख और घ की राज्य स्तरीय परीक्षाएं उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग करवाएगा.

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया ‘नकल घोटाले के चलते जो परीक्षाएं उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से हटाकर लोक सेवा आयोग को दी गई थी, उनमें से ज्यादातर परीक्षाएं करवाई जा चुकी हैं. इसमें कुछ का रिजल्ट आना बाकी है. इसमें मानचित्रकर, गन्ना निरीक्षक, राज्य संपत्ति में व्यवस्थापक और सेनेटरी इंस्पेक्टर इनके परिणाम आने बाकी हैं. इसके अलावा बची हुई सारी परीक्षाएं अब उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग खुद करवाएगा’.

पढ़ें-विकासनगर में शक्ति नहर से पुत्र का शव बरामद, पिता की खोज जारी

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Kedarnath Dham के कपाट खुले, जयकारों से गूंजा पूरा परिसर

एफएनएन, उत्तराखंड : Kedarnath Dham के कपाट आज सुबह शुभ...

Haldwani Motherson Protest फैक्ट्री पर हंगामा, वेतन बढ़ोतरी को लेकर कर्मचारियों का उग्र प्रदर्शन

एफएनएन, उत्तराखंड : Haldwani Motherson Protest हल्द्वानी के मोटाहल्दू...

Yamunotri Dham Yatra के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत, स्वास्थ्य पर उठे सवाल

एफएनएन, उत्तरकाशी: Yamunotri Dham Yatra चारधाम यात्रा की शुरुआत...

Topics

Kedarnath Dham के कपाट खुले, जयकारों से गूंजा पूरा परिसर

एफएनएन, उत्तराखंड : Kedarnath Dham के कपाट आज सुबह शुभ...

Yamunotri Dham Yatra के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत, स्वास्थ्य पर उठे सवाल

एफएनएन, उत्तरकाशी: Yamunotri Dham Yatra चारधाम यात्रा की शुरुआत...

ब्रेकिंग न्यूज़: विरुधुनगर पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 16 की मौत

एफएनएन, ब्रेकिंग न्यूज़: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के कट्टनापट्टी...

‘नारी शक्ति का अपमान’—धामी का कांग्रेस पर तीखा हमला

एफएनएन, नारी शक्ति का अपमान : पुष्कर सिंह धामी...

समलपुरी ब्रिज के पास दर्दनाक सड़क दुर्घटना, चालक की मौत

एफएनएन, समलपुरी ब्रिज : छत्तीसगढ़ के रायपुर-कोरबा नेशनल हाइवे पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img