बदरीनाथ और मंगलौर उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने बनाई रणनीति, नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी

0
187

एफएनएन, देहरादून: मंगलवार को कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की अध्यक्षता में बदरीनाथ और मंगलौर विधानसभा उपचुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक हुई इस बैठक में उपचुनाव के मद्देनजर प्रदेश कांग्रेस के सभी फ्रंटल संगठनों, प्रकोष्ठों और विभागों के अध्यक्षों ने भाग लिया.

Advertisement

दोनों विधानसभा उपचुनाव में जीत दर्ज कराने को लेकर बंद कमरे में हुई इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने सभी फ्रंटल संगठनों से सुझाव लिए और सुझावों के आधार पर उन्हें जिम्मेदारियां सौंपी. बैठक में जीत की रणनीति को लेकर व्यापक स्तर पर विचार विमर्श किया गया. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का कहना है कि उपचुनाव के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी सौंप दी गई है, उपचुनावों को मजबूती से लड़ने की दिशा में आज सभी फ्रंटल विभागों और प्रकोष्ठों के अध्यक्षों की बैठक बुलाई गई थी और तय किया गया कि बदरीनाथ और मंगलौर की जीत को लेकर किस तरह से काम किया जाएगा और क्या रणनीति रहेगी.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

उन्होंने कहा कि इस बात पर भी चर्चा की गई कि पार्टी के सभी फ्रंटल विभागों और अनुषांगिक संगठनों को किस तरह की आवश्यकता है और पार्टी को उनसे क्या अपेक्षाएं हैं. इन सभी विषयों पर विचार-विमर्श किया गया है. माहरा का कहना है कि कांग्रेस पार्टी दोनों विधानसभाओं के उपचुनाव को पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी और अपनी जीत दर्ज कराएगी. बता दें कि बीते दिन कांग्रेस ने बदरीनाथ और मंगलौर विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है. कांग्रेस ने बदरीनाथ विधानसभा से लखपत बुटोला और मंगलौर से काजी निजामुद्दीन को कैंडिडेट घोषित किया है.

पढ़ें-विधायक शिव अरोरा ने पंजीकृत श्रम कार्ड धारको को बाटी टूल किट

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here