03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

यूकेडी ने बदरीनाथ विधानसभा उपचुनाव में ठोकी ताल, बच्ची राम उनियाल को बनाया प्रत्याशी

Spread the love

एफएनएन, देहरादून: क्षेत्रीय दल यूकेडी ने बदरीनाथ विधानसभा उपचुनाव में बच्ची राम उनियाल को चुनावी मैदान में उतरने की घोषणा की है. चमोली जिले द्वारा पांच सदस्यों का पैनल केंद्र को भेजा गया था. इसके बाद पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पूरण सिंह कठैत ने बच्ची राम उनियाल पर विश्वास जताते हुए उन्हें बदरीनाथ विधानसभा उपचुनाव का प्रत्याशी घोषित किया है. दल के केंद्रीय अध्यक्ष कठैत का कहना है कि यूकेडी पूरे दमखम के साथ उपचुनाव को लड़ने जा रही है.

दल का मानना है कि बदरीनाथ उपचुनाव भाजपा ने जनता पर थोपा है. उन्होंने कहा कि भाजपा ने मौकापरस्ती की राजनीति करते हुए बदरीनाथ के विधायक को अपने दल में शामिल कर लिया, जिसका जवाब बदरीनाथ की जनता देने जा रही है. उत्तराखंड क्रांति दल का मानना है की दल उपचुनाव में जनता के बीच जाकर भाजपा की जन विरोधी नीतियों को उठाने जा रहा है. गौरतलब है कि जहां एक तरफ भाजपा ने बदरीनाथ और मंगलौर विधानसभा उपचुनाव में प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है वहीं क्षेत्रीय दल यूकेडी ने भी बच्ची राम उनियाल को बदरीनाथ विधानसभा में चुनावी मैदान में उतारने का फैसला लिया है.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

हालांकि कांग्रेस पार्टी ने दोनों विधानसभाओं में उम्मीदवारों का ऐलान नहीं किया है. लेकिन माना जा रहा है कि जल्द कांग्रेस पार्टी भी दोनों विधानसभाओं के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर देगी. बता दें कि बदरीनाथ और मंगलौर विधानसभा उपचुनाव को लेकर प्रदेश में राजनीति तेज है. बीजेपी ने इस चुनाव में पूरी ताकत झोंक दी है और पार्टी इन दोनों सीटों पर कमल खिलाना चाहती है. जिसके लिए पार्टी के नेताओं का दौरा जारी है.

पढ़ें- सहकारी बैंक भर्ती घोटाले में सीमित कार्रवाई पर भड़का जन संघर्ष मोर्चा, बेलवाल समिति की जांच रिपोर्ट सदन में रखने की मांग

Hot this week

Innovation Ideas से 10 युवाओं का स्टार्टअप चयन, सरकार देगी 2-2 लाख रुपये की पुरस्कार राशि

एफएनएन, देहरादून : Innovation Ideas उत्तराखंड में युवाओं के...

Amravati महिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, तीन नवजात शिशुओं की मौत

एफएनएन, अमरावती : Amravati महाराष्ट्र के अमरावती जिले के...

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Topics

Amravati महिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, तीन नवजात शिशुओं की मौत

एफएनएन, अमरावती : Amravati महाराष्ट्र के अमरावती जिले के...

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img