03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

मासी में रामगंगा नदी में डूबने से नव दंपति की मौत, नोएडा से पूजा में शामिल होने घर आए थे

एफएनएन, अल्मोड़ा: चौखुटिया ब्लॉक में स्थित रामगंगा नदी में नहा रहे एक नव दंपति की डूबने से मृत्यु हो गई है. वह नोएडा से शादी के बाद पहली बार अपने गांव मासी आए थे. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है. घटना के बाद से परिवार और नाते रिश्तेदारों में कोहराम मचा हुआ है.

पुलिस के अनुसार मासी के कनरै गांव निवासी 26 वर्षीय ममता का विवाह मार्च में अलीगढ़ निवासी 28 वर्षीय रोहित कुमार प्रजापति के साथ हुआ था. दोनों वर्तमान में नोएडा में रहकर नौकरी कर रहे थे. 8 जून को ममता अपने पति रोहित के साथ पहली बाद मायके कनरै गांव में कथा के आयोजन में शामिल होने आई थी. बुधवार को दोनों अपनी ताई और मौसी के घर मुलाकात करने गए थे. दिन में खाना खाने के बाद दोनों घूमने के लिए घर से राम गंगा नदी की तरफ चले गए.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

इस दौरान गर्मी लगने पर पति ने नहाने की इच्छा जताई और दोनों रामगंगा नदी में उतर गए. नहाने के दौरान पत्नी का संतुलन बिगड़ गया और वह डूबने लगी तो पति रोहित ने उसे बचाने की कोशिश की. इस दौरान उसका संतुलन भी बिगड़ गया. कुछ ही देर में दोनों नदी में डूबते चले गए. जब तक आसपास के लोगों को पता चला तब तक दोनों डूब चुके थे. स्थानीय लोगों ने चौखुटिया पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को नदी से बाहर निकाला. दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौखुटिया पहुंचाया गया. लेकिन चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया.

थाना प्रभारी बृज मोहन भट्ट ने बताया कि दोनों के शवों को कब्जे में ले पंचनामे की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम कराया गया. पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है. इस दर्दनाक घटना से ममता और रोहित दोनों के परिवारों पर दुख का पहाड़ टूट गया है.

ये भी पढ़ें:- देहरादून: सहसपुर में डकैती डालने वाले आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, एक डकैत के पैर में लगी गोली, 3 अरेस्ट

Hot this week

Haridwar में छठ पूजा के दौरान बड़ा हादसा टला, गंगा में डूब रहे पिता-पुत्र को PAC ने बचाया

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar जिले के बहादराबाद क्षेत्र स्थित...

Badrinath Dham के कपाट आज रात 9:37 बजे होंगे बंद, इसी के साथ संपन्न होगी चारधाम यात्रा

एफएनएन, बदरीनाथ : Badrinath Dham उत्तराखंड के प्रसिद्ध तीर्थस्थल...

Topics

Badrinath Dham के कपाट आज रात 9:37 बजे होंगे बंद, इसी के साथ संपन्न होगी चारधाम यात्रा

एफएनएन, बदरीनाथ : Badrinath Dham उत्तराखंड के प्रसिद्ध तीर्थस्थल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img