03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड: आईटीबीपी जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जंगल में पेड़ से लटकी मिली लाश

एफएनएन, हल्द्वानी: लालकुआं कोतवाली क्षेत्र में आईटीबीपी (भारत तिब्बत बॉर्डर पुलिस) के जवान की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गई. जवान का शव आईटीबीपी कैंप के पास ही जंगल में पेड़ से लटका हुआ मिला है. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की. पुलिस ने घटना की सूचना आईटीबीपी कमांडेंट को भी दी.

मृतक आईटीबीपी जवान की शिनाख्त चंदन कुमार पुत्र किशन राम उम्र 26 वर्ष मूल निवासी गढ़ाई गंगोली पिथौरागढ़ के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि चंदन कुमार नैनीनाल जिले में स्थिति लालकुआं आईटीबीपी कैंप में तैनात था. लालकुआं कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक हरेंद्र नेगी ने बताया कि चंदन कुमार का शव आईटीबीपी कैंप कार्यालय से लगे हिरन बाबा मंदिर के पास जंगल में मिला है. वन विभाग के कर्मचारियों ने सबसे पहले शव को पेड़ से लटका हुआ देखा था. इसके बाद उन्होंने ही पुलिस को मामले की सूचना दी.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

पूछताछ करने पर पुलिस को जानकारी मिली कि चंदन कुमार अपने परिवार के साथ ही कैंप से बाहर किराए के मकान में रहता था. पुलिस ने बताया कि चंदन कुमार की लाश पेड़ से लटकी हुई थी, लेकिन उसके पैर जमीन से लगे हुए थे. चंदन कुमार की पत्नी बुधवार को हल्द्वानी अपने मायके गई हुई थी. वहीं गुरुवार को चंदन कुमार की लाश पेड़ से लटकी हुई मिली.

पुलिस ने बताया कि अभीतक मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी. उसी के आधार आगे की कार्रवाई की जाएगी. वैस पुलिस तमाम एंगल से मामले की जांच कर रही है.

पढ़ें- उत्तराखंड: बीच सड़क पर ई-रिक्शा चालक की धुनाई, स्कूटी सवार को भी दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img