03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

सांसद त्रिवेंद्र ने की कार्यकर्ताओं से मुलाकात, जनता के सामने रखा होने वाले विकासकार्यों का ब्यौरा

Spread the love

एफएनएन, हरिद्वारः लोकसभा चुनाव 2024 संपन्न होने के बाद मंगलवार को हरिद्वार लोकसभा सीट से नवनिर्वाचित सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता का आभार प्रकट करने हरिद्वार पहुंचे. उन्होंने बताया कि कार्यकर्ताओं के माध्यम से मतदाताओं का आभार प्रकट करने के लिए विधानसभा स्तर पर कार्यक्रम आोयजित किए जाएंगे. इस दौरान उन्होंने सांसद के तौर पर अपने 5 साल में होने वाले विकास कार्यों के बारे में बताया.

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि, हरिद्वार की मुख्य समस्या खनन है. उन्होंने कहा कि खनन से पारिस्थितिकी संतुलन बिगड़ रहा है. साथ ही गंगा की निर्मलता पर ध्यान देना होगा. उन्होंने कहा कि पतित पावनी गंगा के प्रति हम बेहद संवेदनशील हैं. भारत सरकार हजारों करोड़ रुपए गंगा की निर्मलता के लिए खर्च कर रही है. हमें उस पर ध्यान देना होगा.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

वहीं उन्होंने कहा कि हरिद्वार में चल रहे बाईपास रोड, रिंग रोड के काम को तेज गति देनी होगी. ग्रामीण क्षेत्र के किसानों और गरीबों की आवाज प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा. उन्होंने कहा कि हरिद्वार की स्वच्छता पर ध्यान देकर धार्मिक महत्वत्ता को समझना होगा.

नवनिर्वाचित सांसद ने कहा कि हरिद्वार और ऋषिकेश के धार्मिक महत्व को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए विचार किया जाएगा. यहां जो तीर्थ पर्यटक आते हैं, उन्हें किसी तरह की दिक्कत न हो, इस पर सरल और सुगम रूपरेखा तैयार की जाएगी. हरिद्वार ग्रामीण में भूमि कटाव, जल भराव और जंगली जानवरों की समस्या है. इस समस्याओं को हल करने का प्रयास किया जाएगा. प्रशासन और मुख्यमंत्री तक उनकी आवाज पहुंचाई जाएगी.

वहीं मंगलौर उपचुनाव को लेकर त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि जल्द ही पार्टी पदाधिकारी बैठक करेंगे और रणनीति तैयार करेंगे. त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि हम जनता के बीच जाएंगे. प्रतिनिधि के तौर पर हमारी कोशिश होगी कि हम जनता से सीधा-सीधा संवाद स्थापित करें.

ये भी पढ़ेंः- जंगल की आग से वेडिंग हॉल जलकर हुआ राख, फायर ब्रिगेड को चार घंटे लगे आग बुझाने में

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img