03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड का बदलेगा मौसम, पहाड़ों में ओलावृष्टि; मैदान में अंधड़ का अलर्ट

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, देहरादून: उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में चटख धूप परीक्षा ले रही है। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाने के साथ ही कई स्थानों पर बौछार पड़ी। दून समेत आसपास के क्षेत्रों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा, जिससे भीषण गर्मी महसूस की गई। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज पहाड़ों में आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि हो सकती हैं।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

मैदानी क्षेत्रों में अंधड़ चलने के आसार हैं। देहरादून के आसपास के क्षेत्रों में गर्जन के साथ बौछारें पड़ने की आशंका है। दून में मंगलवार को सुबह से ही चटख धूप खिली रही और पारा तेजी से चढ़ने लगा। हालांकि, हवा चलने से दोपहर तक गर्मी से फौरी राहत रही, लेकिन धीरे-धीरे तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचा और तपिश बढ़ गई। दोपहर बाद कहीं-कहीं आंशिक बादल भी मंडराने लगे।

पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं वर्षा

हालांकि, कहीं भी वर्षा नहीं हुई और उमसभरी गर्मी ने बेहाल किया। उधर, पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आज दून में आसमान मुख्यत: साफ रहने से लेकर आंशिक बादल छाये रहने की आशंका जताई है। इस दौरान सतही हवाएं चल सकती हैं और कहीं-कहीं 70 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से अंधड़ चलने की चेतावनी दी गई है। जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में वर्षा और ओलावृष्टि होने के आसार जाताए जा रहे हैं।

 

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img