03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

पौड़ी में बेकाबू कार खाई में गिरी, एक की मौत दूसरा घायल

एफएनएन, श्रीनगरः पौड़ी जिले में देर रात दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई. हादसे में एक व्यक्ति घायल है जिसका पौड़ी जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है. घायल की हालत गंभीर बनी हुई है. घटना किन कारणों से हुई, इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है. घटना मंगलवार और बुधवार के मध्य रात 1 बजे की है. घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

घटना के अनुसार, देर रात सत्यखाल रोड की तरफ चुवीचा गांव को जाने वाली रोड पर एक कार गहरी खाई में जा गिरी. जिसमें 30 वर्षीय अरुण कुमार पुत्र अरविंद कुमार ग्राम ग्रैंड जिला पौड़ी गढ़वाल और 32 वर्षीय दिवाकर नौटियाल पुत्र एमपी नौटियाल ग्राम डंडारी जिला पौड़ी सवार थे. कार के खाई में गिरने की आवाज जैसे ही आसपास के लोगों को सुनाई दी, सभी घटनास्थल के लिए दौड़ पड़े.

इस दौरान स्थानीय लोगों कार के खाई में गिरने की सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. पुलिस ने कार सवार दो लोगों को खाई से बाहर निकाला और पौड़ी जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां एक व्यक्ति अरुण कुमार ने दम तोड़ दिया. जबकि दूसरे व्यक्ति दिवाकर नौटियाल की हालत गंभीर बनी हुई है.

एसएसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है. जबकि एक व्यक्ति घायल है. घायल का उपचार जिला अस्पताल पौड़ी में चल रहा है. घटना किन कारणों से हुई ? इस बात की जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ेंः- स्कूल में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, पौधारोपण कर पर्यावरण बचाने की ली शपथ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img