03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड: लोकसभा की पांचों सीटों पर जीत की ओर भाजपा, कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना किया शुरू

Spread the love

एफएनएन, देहरादून: उत्तराखंड की पांच संसदीय सीटों पर आज मंगलवार को जनादेश आ जाएगा। प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा लगातार तीसरी बार पांचों सीटें जीतकर हैट्रिक लगाएगी या विपक्ष बाजी उलट कर चौंकाएगा। ईवीएम और मतपत्रों की गिनती के साथ ही यह खुलासा हो जाएगा कि उत्तराखंड का मतदाता किस तरफ है।

पार्टी कार्यालय पहुंचे सीएम धामी

पांचों सीटों पर जीत की ओर अग्रसर भाजपा ने जश्न मनाना शुरू कर दिया गया। नतीजों के बीच सीएम धामी भी पार्टी कार्यालय पहुंच गए हैं। यहां कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उनका मुंह मीठा कराया।
WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

11वें चरण के मतगणना जारी- अनिल बलूनी आगे

चमोली:
11वें चरण के मतगणना परिणाम
अनिल बलूनी-    बीजेपी  –  7177
गणेश गोदियाल-    कांग्रेस-  3629

बाजपुर में अब तक 12 राउंड की मतगणना पूरी, अजय भट्ट आगे

बाजपुर विधानसभा क्षेत्र में अब तक कुल 12 राउंड की मतगणना पूरी हो गई है, जिसमें भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट ने कांग्रेस के प्रकाश जोशी पर 6488 के अंतर से बढ़त बना ली ह। अभी बाजपुर में एक राउंड की गिनती शेष है।
पिथौरागढ़ में ईवीएम खराब
पिथौरागढ़ डीडीहाट विधानसभा की दो और पिथौरागढ़ जिले की ईवीएम मशीन खराब हो गई है। गंगोलीहाट विधानसभा में 11वें राउंड में कर्मचारियों से ग़लत फार्मूला लग गया। मतदान के आंकड़े गड़बड़ाए जाने की संभावनाओं के चलते वीवीपैट से मिलान किया जा रहा है।

पिथौरागढ़ में आठवें राउंड में भाजपा ने बनाई 4540 वोटों की बढ़त 

पिथौरागढ़ जिले की चारों विधानसभा में भाजपा ने 4540 वोटों की बढ़त बनाई है। चारों विधानसभा में भाजपा को 9141मत मिले। कांग्रेस को 4561मत मिले है। यहां भाजपा ने 4540 मतों की बढ़त बनाई। पिथौरागढ़ विधानसभा में भाजपा को आठवें राउंड में 2551, कांग्रेस को 1569 मत मिले। यहां भाजपा ने 982 मतों की बढ़त बनाई। डीडीहाट विधानसभा में भाजपा को 1785 मत मिले। यहां कांग्रेस को 682मत मिले। यहां मतों का अंतर 1103 रहा। वहीं धारचूला विधानसभा में भाजपा को 211, कांग्रेस को 807 मत मिले। यहां मतों का अंतर 1311 रहा। इसके अलावा गंगोलीहाट विधानसभा में भाजपा को 2647 मत मिले। कांग्रेस को 1503 मत मिले। यहां मतों का अंतर 1144 रहा।

चमोली की सीटों पर रुझान, भाजपा को बढ़त

8वें चरण के मतगणना परिणाम

अनिल बलूनी        बीजेपी     6484
गणेश गोदियाल     कांग्रेस       4287

कुमाउं सीट पर स्थिति

भीमताल नौवां चरण
अजय भट्ट 30912
प्रकाश जोशी 10376

भीमताल 10वां चरण 
अजय भट्ट 35026
प्रकाश जोशी 12185

भीमताल 11वां चरण 

अजय भट्ट 39518
प्रकाश जोशी 13373

Hot this week

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...

Rishikesh में बेटे ने मां को मारी गोली, घरेलू विवाद के बाद सनसनी

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh के आईडीपीएल चौकी क्षेत्र स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img