03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

रुद्रप्रयाग में अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बाइक, 2 लोगों की हुई मौत

एफएनएन, रुद्रप्रयाग: केदारनाथ यात्रा मार्ग के गुप्तकाशी के पास एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गई है. बाइक में दो युवक सवार थे, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के संबंध में एसडीआरएफ टीम को सूचना दी गई. वहीं, सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर खाई से शवों को बाहर निकाला.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

खाई में अनियंत्रित होकर गिरी बाइक

दरअसल पुलिस कोतवाली सोनप्रयाग ने एसडीआरएफ टीम को सूचना दी कि गुप्तकाशी क्षेत्र के पास एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गई है. सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ टीम के उप निरीक्षक आशीष डिमरी अपनी टीम के साथ आवश्यक रेस्क्यू उपकरण लेकर घटनास्थल पहुंचे. बाइक सवार मृतकों की पहचान जयदीप सिंह रावत (उम्र 26 वर्ष) निवासी श्रीकोट पौड़ी, रोहित रावत (उम्र 25 वर्ष) निवासी श्रीकोट पौड़ी के रूप में हुई है.

पुलिस को सौंपे गए शव

एसडीआरएफ टीम ने बताया कि खाई में गिरने से दो लोगों की मौत होने की सूचना मिली थी. सूचना मिलने के बाद टीम मौके पर पहुंची और रोप की सहायता से खाई में उतरकर दोनों शवों को बाहर निकाला. उन्होंने कहा कि दोनों मृतकों के शवों को स्ट्रेचर बोर्ड के माध्यम से पैदल मार्ग लाया गया. बहरहाल शव को जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया है.

ये भी पढ़ें-उत्तराखंड चुनाव 2024 परिणाम: पौड़ी लोकसभा सीट पर फाइनल राउंड की मतगणना शुरु, कुछ देर में सामने होगा परिणाम

Hot this week

Topics

Dr. Dhal Singh Bisen : मध्य प्रदेश की राजनीति से उत्तराखंड के राज्यपाल तक का सफर

एफएनएन, सिवनी : मध्य प्रदेश की राजनीति में लंबे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img