03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

दारोगा से लेकर मुंशी तक हर दिन पढ़ रहे भारतीय न्याय संहिता, एक जुलाई से इसी के तहत दर्ज होगी रिपोर्ट

एफएनएन, रुड़की:  एक जुलाई से भारतीय न्याय संहिता के तहत ही प्राथमिकी दर्ज की जाएंगी। इसको लेकर सभी थाने व कोतवाली में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। दारोगा से लेकर मुंशी तक भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम को पढ़ रहे हैं। साथ ही, थानों में नई धाराओं को लेकर साइन बोर्ड लगाने की भी तैयारी की जा रही है।

कोतवाल हो या विवेचक सभी की मेज पर कानून की मोटी-मोटी किताब रखी हुई हैं। थानों में रात या सुबह के समय होने वाली दारोगाओं एवं मुंशी की बैठक में कोतवाल हर दिन यही पूछ रहा है कि भारतीय न्याय संहिता में सामूहिक दुष्कर्म किस धारा के तहत लिखा जाएगा। पहले यह 376 डी में दर्ज किया जाता था। इसी तरह से दहेज हत्या से लेकर महिला अपराध की धाराओं को पूछा जा रहा है।

लंबे समय से विवेचना कर रहे दारोगाओं के दिलो दिमाग में तो अभी भी पुरानी ही धाराएं चल रही हैं। ऐसे में अधिकांश अपने जवाब गलत ही दे रहे हैं। ऐसे में सभी थाना प्रभारी निर्देश दे रहे हैं कि एक जुलाई से इसमें किसी तरह की कोताही या लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। इसलिए अभी से पूरी तैयारी कर लें। एक जुलाई के बाद मुकदमा दर्ज करने से लेकर उसकी विवेचना करने तक के तौर तरीके सब कुछ बदल जाएंगे।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

वहीं, थाना व कोतवाली में अब हिस्ट्रीशीटर, ग्राम चौकीदारों के नाम वाले साइन बोर्ड के साथ ही भारतीय न्याय संहिता में वर्णित मुख्य धाराओं का भी ब्यौरा अंकित कर उसको कोतवाली में लगाया जाएगा। इसको लेकर सभी तैयारियां की जा चुकी हैं। इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि सभी को प्रशिक्षण दे दिया गया है। सभी थाना, कोतवाली में भारतीय न्याय संहिता मौजूद है और एक जुलाई से उसके अनुसार ही कार्य होना है।

भारतीय न्याय संहिता के तहत धाराओं में यह हुआ बदलाव

यह हुआ बदलाव अब 1 जुलाई से

घर में चोरी का प्रयास 380 305

लूट 392 309 (4)

डकैती 395 310 (2)

हत्या के साथ डकैती 396 310 (3)

सामूहिक दुष्कर्म 376 डी 71

दहेज हत्या 304 बी 80

ये भी पढ़ेंः- कार्यवाहक अधिकारियों के भरोसे चल रहा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय, कुलसचिव समेत 50 पदों पर कामचलाऊ व्यवस्था

Hot this week

Clementown में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने पुलिस को फोन कर कहा- मैंने हत्या कर दी

एफएनएन, देहरादून : Clementown थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह...

Tungnath ट्रेक पर गहरी खाई में गिरी महिला, रातभर चला सर्च ऑपरेशन; सुबह फिर शुरू हुई तलाश

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Tungnath रुद्रप्रयाग जिले के प्रसिद्ध तुंगनाथ...

Uttarakhand में आपदा प्रबंधन की तैयारी होगी मजबूत, हर जिले में तैयार होंगे 10 मास्टर ट्रेनर

एफएनएन, उत्तराखंड : Uttarakhand में आपदा प्रबंधन के क्षेत्र...

Furniture शोरूम में भीषण आग, डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

एफएनएन, गाजियाबाद : Furniture साहिबाबाद इंडस्ट्रियल एरिया में रविवार...

Topics

Tungnath ट्रेक पर गहरी खाई में गिरी महिला, रातभर चला सर्च ऑपरेशन; सुबह फिर शुरू हुई तलाश

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Tungnath रुद्रप्रयाग जिले के प्रसिद्ध तुंगनाथ...

Furniture शोरूम में भीषण आग, डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

एफएनएन, गाजियाबाद : Furniture साहिबाबाद इंडस्ट्रियल एरिया में रविवार...

Harish Rawat के रोड शो पर BJP का हमला, बोले- ‘हरदा से बड़ा ड्रामेबाज नेता कोई नहीं’

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत...

806 Gram Heroin के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कीमत 1 करोड़ से ज्यादा

एफएनएन, अंबाला : 806 Gram Heroin सीआईए-2 अंबाला पुलिस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img