03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

जंगली जानवर दिखें तो डायल करें 1926 टोल फ्री नंबर

Spread the love
  • उत्तराखंड वन विभाग ने जारी किया टोल फ्री नंबर

एफएनएन, देहरादून: उत्तराखंड के जंगलों से अक्सर जंगली जानवर शिकार की तलाश में बाहर निकलकर खेतों व गांव तक पहुंच जाते हैं। यहां तक अब जंगली जानवर  घराें तक दस्तक देने लगे हैं। ऐसे में मानव-वन्यजीव संघर्ष की स्थिति पैदा हो जाती है। जिसके चलते अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है। ऐसे उत्तराखंड वन विभाग ने एक टोल फ्री नंबर-1926 जारी किया है। इस नंबर पर कोई भी जंगल और जंगली जानवरों से जुड़ी सूचनाएं दर्ज करा सकते हैं। उत्तराखंड में मानव-वन्यजीव संघर्ष एक बड़ी समस्या है। 70 फीसदी से ज्यादा क्षेत्रफल में जंगल होने के कारण प्रदेश में जंगली जानवर भी बड़ी संख्या में हैं और इसलिए इंसानों के साथ उनका टकराव अक्सर होता है। इसकी वजह से बड़ी संख्या में जानवर मारे जाते हैं और हर साल दर्जनों इंसानों को भी जान से हाथ धोना पड़ता है।

24 घंटे करेगा काम

मानव-वन्यजीव संघर्ष टालने के लिए वन विभाग समय-समय पर नए प्रयोग करता है। ऐसी घटनाओं को कम करने के लिए वन विभाग ने  टोल फ्री नंबर-1926 जारी किया। मुख्यमंत्री आवास में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने यह टोल फ्री नंबर लांच किया। यह नंबर चैबीस घंटे काम करेगा। मकसद यह है कि समय पर विभाग को सूचना मिल जाए ताकि रिस्पांस टाइम कम से कम किया जा सक। इसे ऐसे समझिए आपके घर के आस-पास, गांव में गुलदार दिखता है या घर मे सांप घुस जाता है या फिर जंगल मे आग लग जाती है तो आप इसकी सूचना-1926 नंबर पर दे सकते हैं।

ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें शुरूआत

Hot this week

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...

हरिद्वार में बारिश का कहर: ज्वालापुर स्टेशन के बाहर गिरा विशाल पेड़

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar बारिश के चलते रविवार रात...

Topics

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img