03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

4 जून को मतगणना के लिए तैयार हुआ एक्शन प्लान, इन 4 सीटों पर 2 बजे तक हो जाएगी काउंटिंग, पौड़ी के रिजल्ट में होगी देरी

Spread the love

एफएनएन, देहरादून: लोकसभा चुनाव को लेकर राज्य में पारदर्शी और निर्विघ्न चुनाव प्रक्रिया के लिए उत्त्तराखंड को एक बार फिर शाबाशी मिली है. दरअसल बेहतर चुनाव प्रक्रिया के संचालन और सटीक कानून व्यवस्था के प्रबंधन जैसे बिंदुओं पर भारत निर्वाचन आयोग ने राज्य की पीठ थपथपाई है. मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड की भारत निर्वाचन आयोग के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई बातचीत में जहां एक तरफ आगामी मतगणना के लिए एक्शन प्लान तैयार किया गया है, तो वहीं भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तराखंड में हुए मतदान के लिए भी अधिकारियों की सराहना की.

4 जून को होगी मतगणना

 देशभर में लोकसभा चुनाव के लिए 4 जून को मतगणना होनी है. इसके लिए अब एक्शन प्लान भी तैयार किया जाने लगा है. इसी कड़ी में भारत निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी और दूसरे तमाम अधिकारियों के साथ बातचीत की. इस दौरान भारत निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने राज्य में 19 अप्रैल को हुई मतदान प्रक्रिया के सफल आयोजन के लिए प्रदेश के अधिकारियों की प्रशंसा की. भारत निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने उत्तराखंड में मतदान के दौरान उत्तराखंड निर्वाचन आयोग की तैयारी पर खुशी जाहिर की. इसके अलावा कानून व्यवस्था को बेहतर तरीके से लागू करने के लिए भी उन्होंने उत्तराखंड पुलिस की तारीफ की है.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

देर से आएगा पौड़ी लोकसभा सीट का रिजल्ट

 इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया की जोनल बैठक में उत्तराखंड निर्वाचन के मैनेजमेंट की सराहना करने के साथ आगामी मतगणना के लिए भी एक्शन प्लान पर बातचीत की गई. मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बताया कि इस बार पौड़ी लोकसभा सीट को छोड़ दिया जाए, तो बाकी चार लोकसभा सीटों पर दिन में 1 से 2:00 बजे के बीच मतगणना की प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा. वहीं पौड़ी जनपद में भी शाम 4 से 5 बजे तक मतगणना को पूरा किए जाने का लक्ष्य तय किया गया है. इसमें कहा गया कि पौड़ी लोकसभा सीट पर पोस्टल बैलेट अधिक होने के कारण इस लोकसभा सीट पर थोड़ा ज्यादा समय लगेगा.

सुबह 8 बजे से होगी मतगणना

लोकसभा चुनाव के लिए 4 जून को होने वाली मतगणना की शुरुआत सुबह 8:00 से होगी. सबसे पहले लोकसभा चुनाव पोस्टल बैलेट की गिनती की जाएगी. सुबह करीब 8:30 बजे से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में कैद मतों की गिनती शुरू कर दी जाएगी. प्रदेश में जहां एक तरफ करीब 100,000 पोस्टल बैलट प्राप्त हुए हैं, तो वही ईवीएम के जरिए 58% मतदाताओं ने मतदान का प्रयोग किया है.

मतगणना के लिए 884 टेबल लगाई गईं

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बताया कि राज्य में काउंटिंग व्यवस्था को सुनिश्चित कर लिया गया है. इसके लिए सभी जिलों में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी कर ली गई है. मतगणना को पारदर्शी रूप से पूरा करने के लिए मतगणना स्थल को तीन सुरक्षा घेरे में रखा गया है. प्रदेश में कुल 884 मतगणना टेबल लगाई गई हैं.

Hot this week

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kedarnath Badrinath में चढ़ावे की निगरानी बढ़ी, बीकेटीसी ने जारी किए सख्त निर्देश

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath Badrinath अयोध्या राम मंदिर में...

Kaladhungi के गेबुआ में डंपर-बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत, महिला गंभीर घायल

एफएनएन, कालाढूंगी : Kaladhungi हल्द्वानी-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालाढूंगी...

Topics

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kaladhungi के गेबुआ में डंपर-बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत, महिला गंभीर घायल

एफएनएन, कालाढूंगी : Kaladhungi हल्द्वानी-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालाढूंगी...

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img