03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

चारधाम यात्रा के बीच चर्चाओं में ऋषिकेश का पुलिसकर्मी जोड़ा, काम से जीता श्रद्धालुओं का दिल, मुरीद हुए अफसर

एफएनएन, ऋषिकेश: विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंच रहे हैं. जिसके कारण चारधाम यात्रा का प्रवेश द्वार कहे जाना वाला ऋषिकेश पूरी तरह से पैक हो चुका है. ऐसे में श्रद्धालुओं की सुविधा के साथ ही सेवा के लिए शासन प्रशासन के साथ ही अधिकारी भी दिन रात काम में जुटे हैं. निखिलेश और आरती की जोड़ी की गिनती इसमें सबसे पहले होती है. निखिलेश और आरती पति पत्नी हैं. दोनों ही इन दिनों चारधाम यात्रा की ड्यूटी में लगे हैं.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

निखिलेश और आरती की जोड़ी सत्यनिष्ठा के साथ कर्तव्यों का निर्वहन कर रही है. यह दोनों दिन रात श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे हैं. बताया जाता है कि कभी कभी काम में ये जोड़ी इतनी मशगूल हो जाती है कि घर भी जाना भूल जाती है. चारधाम यात्रा में तत्परता से ड्यूटी निभा रहा ये जोड़ा इन दिनों अपने काम के कारण सुर्खियों में बना हुआ है. देश, दुनिया से आये श्रद्धालुओं के साथ ही पुलिस के अधिकारी भी इस जोड़े की तारीफ करते नहीं थकते हैं. एसपी देहात लोकजीत सिंह ने भी इस जोड़े की सराहना करते हुए उनकी पीठ थपथपाई है.

ये जोड़ा उत्तराखंड मित्र पुलिस के स्लोगन को चरितार्थ कर रहा है. चारधाम यात्रा पंजीकरण कार्यालय परिसर में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, जो ऑफलाइन पंजीकरण नहीं होने की वजह से मदद की आस अधिकारियों से लगाए बैठे हैं. ऐसे में महिला सब इंस्पेक्टर आरती कलूड़ा और उनके पति सब इंस्पेक्टर निखिलेश बिष्ट श्रद्धालुओं की हर संभव मदद करने में लगे हैं. जिससे यह दोनों अफसर श्रद्धालुओं के दिलों में जगह बना रहे हैं. दोनों अफसरों की मधुर वाणी और व्यवहार भी श्रद्धालुओं को भा रहा है.

एसपी देहात लोकजीत सिंह ने बताया निखिलेश और आरती की दो और चार साल की दो बेटियां हैं. वे ढालवाला में अपनी नानी के पास रह रही हैं. निखिलेश और आरती दोनों यात्रा पंजीकरण कार्यालय परिसर में 24 घंटे ड्यूटी दे रहे हैं. वे लगातार यहां पहुंचे श्रद्धालुओं की मदद में जुटे हैं. इन दोनों अफसरों की कार्यशैली से पुलिस के आला अधिकारी भी काफी खुश हैं. इनकी कार्यशैली से उत्तराखंड पुलिस का नाम भी रोशन हो रहा है. चार धाम यात्रा समाप्ति के बाद दोनों पुलिस अफसरों को प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन करने का काम भी किया जाएगा.

पढे़ं- मसूरी में भूस्खलन और डिग्री डेट एरिया के उपचार के लिए बैठक आयोजित, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

Hot this week

CJI Kumaon Zone की नई कार्यकारिणी घोषित, अशोक अग्रवाल अध्यक्ष और सौरभ अग्रवाल उपाध्यक्ष नियुक्त

एलएससी इंफ्राटेक लिमिटेड के निदेशक सौरभ अग्रवाल को मिली...

Uttarakhand में कांग्रेस निकालेगी चार दिशाओं से यात्रा, बदरीनाथ धाम में होगा समापन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में आगामी चुनावों को देखते...

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Topics

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img