ऋषिकेश में गरुड़ चट्टी के पास खाई में गिरी स्कूटी, एक की मौत, एक की राफ्टिंग गाइड ने बचायी जान

एफएनएन, ऋषिकेश: नीलकंठ रोड पर एक बड़ा हादसा हो गया. गरुड़ चट्टी के पास दो स्कूटी सवार अनियंत्रित होकर सीधे खाई में गिर गए. हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. दूसरा व्यक्ति घायल बताया जा रहा है, जिसको ऋषिकेश AIIMS में उपचार के लिए भेजा गया है. घायल का उपचार जारी है.

नीलकंठ रोड पर हादसा

थाना लक्ष्मण झूला पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि गरुड़ चट्टी से लगभग 500 मीटर आगे नदी की तरफ एक स्कूटी गिरी हुई है. दुर्घटनास्थल पर एक व्यक्ति नीचे गिरा हुआ दिखाई दे रहा था. मौके पर तुरंत जल पुलिस और स्थानीय पुलिस पहुंची तो देखा तो नदी किनारे एक स्कूटी संख्या UK 14 J 3045 पड़ी हुई थी. उसके पास दो व्यक्ति भी पड़े हुए थे. दोनों को गंगा में राफ्टिंग करने वाले राफ्टिंग गाइड के द्वारा रेस्क्यू कर स्थानीय अस्पताल लक्ष्मण झूला लेकर आया गया. वहां चिकित्सकों द्वारा एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया. जबकि घायल को हायर सेंटर एम्स उपचार के लिए रवाना किया गया.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

नाम पता घायल व्यक्ति

घायल का नाम संधीर कुमार फोगाट पुत्र प्रमोद चौधरी, निवासी ग्राम इंद्रीपुर पोस्ट पीपला भोला रोड मेरठ उम्र 26 वर्ष बताया गया है. मृत व्यक्ति का नाम मुकेश सिंह पयाल पुत्र वीरेंद्र सिंह बयान निवासी अमडी तली नीलकंठ थाना लक्ष्मण झूला, उम्र 40 वर्ष बताया जा रहा है. आपको बता दें कि जिस समय सकूटी गहरी खाई में गिरी, उस समय कोई भी उनकी मदद के लिए नहीं था. लेकिन जैसे ही एक राफ्ट संचालक ने स्कूटी को खाई में गिरा हुआ देखा, उससे तत्काल घायल की मदद कर अस्पताल पंहुचाया. घायलों के लिए राफ्टिंग गाइड देवदूत बनकर आया.

ये भी पढ़ें:- देहरादून से काठमांडू के लिए जल्द शुरू होगी हवाई सेवा, अंतिम चरण में 4K योजना, आज खुलेगी फाइनेंशियल बिड

 

Hot this week

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मोदी जी को धन्यवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक भागीदारी को...

Topics

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मोदी जी को धन्यवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक भागीदारी को...

श्रद्धालुओं का इंतजार खत्म, बैसाखी पर होगा धामों की तिथि का ऐलान

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड के प्रसिद्ध पंचकेदारों में शामिल...

“आंख से आंसू को मोड़ा जा रहा है…!”

सारस्वत समारोह में हुआ गणेश 'पथिक' संपादित साहित्यिक पत्रिका...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img