Saturday, March 21, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडकेदारनाथ मंदिर परिसर में रील्स बनाने वाले 84 लोगों का चालान, नशा...

केदारनाथ मंदिर परिसर में रील्स बनाने वाले 84 लोगों का चालान, नशा कर हुड़दंग मचाने वालों पर सख्ती

एफएनएन, देहरादून : केदारनाथ परिसर में सोशल मीडिया पर रील्स बनाने और नशा कर हुड़दंग मचाने वालों पर पुलिस ने सख्ती करनी शुरू कर दी है। अब तक धाम के प्रतिबंधित क्षेत्र में रील्स बनाने वाले 84 व्यक्तियों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई, जबकि हुड़दंग मचाने वाले 59 लोगों पर कार्रवाई की गई है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM

पुलिस अधीक्षक डाॅ. विशाखा अशोक भदाणे ने बताया, केदारनाथ धाम के 50 मीटर की परिधि में रील और वीडियो बनाने पर रोक है। शुक्रवार को धाम के प्रतिबंधित क्षेत्र में रील बना रहे चार लोगों को पकड़कर चालान किया गया। इससे पहले पुलिस 80 लोगों को प्रतिबंधित क्षेत्र में रील्स और वीडियो बनाते हुए पकड़ कर चालान कर चुकी है।वहीं, नशे का सेवन कर धाम में उत्पात मचाने वालों के खिलाफ भी रुद्रप्रयाग पुलिस ऑपरेशन मर्यादा चला रही है। शुक्रवार को नशा कर हुड़दंग करने वाले 59 लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments