03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

दून पुलिस की यूपी के गौ तस्करों से मुठभेड़, दो स्मगलरों के पैर में लगी गोली, तीन गिरफ्तार

Spread the love

एफएनएन, देहरादून: थाना प्रेमनगर क्षेत्र के अन्तर्गत टी स्टेट में में दो बदमाशों के साथ थाना प्रेमनगर पुलिस की मुठभेड़ हो गई. बदमाशों द्वारा फायरिंग करने पर जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दोनों बदमाशों पर फायरिंग की. फायरिंग करने से दोनों बदमाशों के पैरों पर गोली लगी. पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तार करके दोनों बदमाशों को इलाज के लिए पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है. बदमाशों के साथी तीसरे आरोपी टेंपो ड्राइवर को भी गिरफ्तार किया गया है. पुलिस का कहना है कि तीनों आरोपी गौकशी करने के इरादे से आए थे और चेकिंग देखकर पुलिस पर फायरिंग कर दी. पुलिस द्वारा घटना के संबंध में अग्रिम कार्रवाई जारी है.

बता दें कि थाना प्रेमनगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि 3 बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं. मखबिर की सूचना के आधार पर मीठी बेरी टी स्टेट थाना प्रेमनगर क्षेत्र अंतर्गत पुलिस टीम ने एक विक्रम टेंपो की चेकिंग की कोशिश की. पुलिस का कहना है कि टेंपो में सवार तीन लोगों को चेकिंग के दौरान रोकने की कोशिश की तो दो लोगों ने टेंपो से उतर कर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

पुलिस टीम द्वारा जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश सुल्तान और फैसल निवासी बिजनौर को पैर में गोली लगी है. पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया. इसके साथ ही टेंपो चालक आरोपी असलम निवासी बिजनौर को भी गिरफ्तार किया गया. घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है.

: एसएसपी अजय सिंह ने बताया है कि बदमाश 21 मई को रात में मीठी बेरी टी स्टेट में हुई गौकशी की घटना में शामिल थे. आज भी गौकशी करने के इरादे से आए थे. लेकिन पुलिस टीम द्वारा घेरे जाने पर पुलिस पर फायरिंग कीा गयी. पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से (02) 315 बोर के तमंचे, कारतूस, एक चापड़, एक चाकू बरामद किया है. पुलिस द्वारा बदमाशों से पूछताछ जारी है और घटना के संबध में आगे की कार्रवाई भी हो रही है.

Hot this week

Rudraprayag : तरसाली-फाटा मार्ग पर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag जिले के तरसाली-फाटा मार्ग पर...

Silkyara Tunnel हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, DM प्रशांत आर्य ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

एफएनएन, बडकोट : Silkyara Tunnel यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img