03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

ऋषिकेश में कई दिनों से फंसे तीर्थ यात्रियों का दर्द, बोले- खत्म होने लगे हैं पैसे, कब भेजेंगे चारधाम?

एफएनएन, ऋषिकेश: उत्तराखंड चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं का हुजूम इस कदर उमड़ रहा है कि व्यवस्था बनाने में शासन प्रशासन के पसीने छूट गए हैं. चारों धामों में उमड़ी भीड़ को देखते हुए हजारों श्रद्धालुओं को जगह-जगह रोका जा रहा, फिर उन्हें धाम की तरफ भेजा जा रहा है. प्रशासन ने ऋषिकेश में कई श्रद्धालुओं को रोका है, जिन्हें अब प्राथमिकता के तौर पर रवाना करने के प्रयास में जुट गया है. इसके साथ ही बस ऑपरेटर की नाराजगी को भी दूर करने की कोशिश प्रशासन ने की है.

Chardham Pilgrims Facing Problem in Rishikesh

गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे आज ऋषिकेश के यात्रा पंजीकरण कार्यालय परिषद पहुंचे. जहां उन्होंने निरीक्षण कर तमाम विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक भी की. इस दौरान बस ऑपरेटरों को भी खासतौर पर चर्चा के लिए बुलाया गया. गढ़वाल आयुक्त विनय पांडे ने बस ऑपरेटरों की नाराजगी को दूर करने का दावा किया है. उन्होंने बताया कि सरकार की प्राथमिकता सबसे पहले श्रद्धालुओं की सुरक्षा है, फिर उनकी सुगम यात्रा है.

फिलहाल, ऋषिकेश में करीब 6 से 7 हजार श्रद्धालुओं का बैकलॉग है, उन्हें प्राथमिकता के तौर पर चारधाम यात्रा पर भेजने की कोशिश की जा रही है. अब चारों धामों में पहले के मुकाबले स्थिति काफी सामान्य हो गई है. हर जिले के डीएम अपनी रिपोर्ट समय-समय पर भेज रहे हैं, जिससे रुके हुए श्रद्धालुओं को यात्रा मार्ग पर भेजा जा सके.

Chardham Pilgrims Facing Problem in Rishikesh

उम्मीद जताई जा रही है कि कल तक ऋषिकेश में रुके श्रद्धालुओं को यात्रा मार्ग पर स्पेशल पंजीकरण के साथ भेजने की व्यवस्था की जाएगी. आगामी 31 में तक ऑफलाइन पंजीकरण पर रोक है. स्थिति में थोड़ा और सुधार हो जाए तो इसकी तारीख में भी फेरबदल किया जा सकता है. वहीं, शासन ने बीती रोज एक आदेश जारी कर ऑनलाइन पंजीकरण को अनिवार्य किया है.

Chardham Pilgrims Facing Problem in Rishikesh

दो हफ्ते से यात्री परेशान, खत्म होने लगे पैसे

अलग-अलग राज्यों से चारधाम यात्रा पर तीर्थयात्री अब परेशान होने लगे हैं. यात्रियों के पास पैसे की किल्लत होने लगी है. दो हफ्ते से ये लोग इस इंतजार में बैठे हैं कि उनका पंजीकरण होगा और वो चारधाम यात्रा के लिए रवाना होंगे. श्रद्धालुओं ने बताया कि पिछले दो हफ्ते से चारधाम यात्रा के लिए आए सैकड़ों लोग धर्मशाला में रात बिता रहे हैं. अब उनके सामने खाने-पीने की दिक्कतें भी होने लगी है.

Chardham Pilgrims Facing Problem in Rishikesh

अगर समय रहते प्रशासन ने उन्हें चारधाम यात्रा के लिए नहीं जाने दिया तो उनके सामने भूखे रहने की नौबत भी आ सकती है. यात्रियों ने बताया कि जिस बजट के हिसाब से पैसे लेकर आए थे, वो भी अब खत्म होने लगा है. बस मालिक को पैसे दे दिए हैं, ऐसे में अब चारधाम यात्रा पर जाने के बाद पैसों की समस्या उत्पन्न हो सकती है.

ये भी पढ़ें- बदरीनाथ धाम में वीडियोग्राफी और रील्स बनाना पड़ा महंगा, चमोली पुलिस ने 16 श्रद्धालुओं का काटा चालान

Hot this week

Ramsharan Nautiyal ने थामा कांग्रेस का हाथ, 2027 चुनाव से पहले BJP को झटका

एफएनएन, देहरादून : Ramsharan Nautiyal उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव...

Rekha Arya के पति गिरधारी लाल साहू को झटका, SC/ST कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका खारिज की

एफएनएन, उत्तराखंड : Rekha Arya उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री...

Salman Khan के साथ काम करने वालों को धमकी, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में नया मोड़

एफएनएन, मुंबई : Salman Khan बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ...

Topics

Ramsharan Nautiyal ने थामा कांग्रेस का हाथ, 2027 चुनाव से पहले BJP को झटका

एफएनएन, देहरादून : Ramsharan Nautiyal उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव...

Salman Khan के साथ काम करने वालों को धमकी, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में नया मोड़

एफएनएन, मुंबई : Salman Khan बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img