03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

गर्मी और वनाग्नि ने बिगाड़ा पहाड़ी फलों का स्वाद, उत्पादन कम होने से व्यापारियों को हुआ नुकसान

एफएनएन, हल्द्वानी: उत्तराखंड के पहाड़ी फल आड़ू, खुमानी और पुलम की देश के कई बड़ी मंडियों से खूब डिमांड आ रही है. हालांकि, इस साल पहाड़ों में अधिक गर्मी और जंगलों की आग ने इन पहाड़ी फलों के स्वाद को कम कर दिया है. यही कारण है कि पहाड़ के मेवा के नाम से प्रसिद्ध आड़ू, खुमानी और पुलम का उत्पादन इस बार आधा रह गया है.

हल्द्वानी मंडी से इन पहाड़ी फलों को भारी मात्रा में दूसरे राज्यों के लिए भेजा जा रहा है. लेकिन इस बार उत्पादन कम होने के कारण बाजारों में पहाड़ी फल कम देखने को मिल रहे हैं. फल कारोबारियों का कहना है कि इन दिनों नैनीताल जिले के रामगढ़, धारी, भीमताल, ओखल कांडा समेत अल्मोड़ा जिले से आड़ू, पुलम और खुमानी मंडी पहुंच रहा है.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

कुमाऊं के सबसे बड़ी हल्द्वानी मंडी के फल सब्जी एसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाश चंद्र जोशी ने बताया, इस बार पहाड़ों में बारिश नहीं होने और अधिक गर्मी होने के कारण पहाड़ के अधिकतर फलों को नुकसान पहुंचा है. इसके अलावा जंगल में कई जगहों पर आग लगने के कारण फसलों को भी नुकसान पहुंचा है. जिस कारण इस बार पहाड़ी फलों के उत्पादन में 50 फीसदी से अधिक की कमी आई है. यहां तक की बारिश नहीं होने के कारण फलों में रोग भी आ गए हैं. इससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है.

पहाड़ों के फल और सब्जियों पर हल्द्वानी की मंडी भी निर्भर करती है. लेकिन उत्पादन कम होने के कारण पहाड़ के फल कारोबारी को भी इस बार भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है. उन्होंने बताया कि जहां पिछले सालों तक रोजाना छोटी-बड़ी 150 से अधिक गाड़ियों से पहाड़ के फलों का आना होता था. लेकिन इस बार घटकर 50 से 60 गाड़ी रोजाना रह गया है. पहाड़ों में अधिक गर्मी होने के कारण पेड़ों पर ही पहाड़ी फल खराब हो रहे हैं. ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि उत्पादन नहीं होने के चलते पहाड़ी फल का सीजन जल्द खत्म हो जाएगा.

पहाड़ों के फल कारोबारी सुरेश चंद्र सुयाल ने बताया, पहाड़ी फलों की डिमांड उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, महाराष्ट्र के मंडियों में खूब आ रही है. लेकिन उत्पादन नहीं होने के कारण भरपूर मात्रा में राज्य के दूसरे मंडियों तक माल नहीं पहुंच पा रहा है. व्यापारियों की माने तो आड़ू, पुलम और खुमानी के दाम होल सेल में 40 से 50 रुपए प्रति किलो और खुदरा बाजारों में 80 से 100 रुपए प्रति किलो मिल रहा है.

औषधि गुणों से भरपूर है आड़ू, खुमानी और पुलम

व्यापारियों के मुताबिक, नैनीताल जिले के रामगढ़, धारी, भीमताल और ओखलकांडा ब्लॉक में आड़ू, खुमानी, पुलम आदि का बहुतायत से उत्पादन होता है. प्रदेश में उत्पादित होने वाले आड़ू में 70 प्रतिशत हिस्सेदारी केवल नैनीताल जिले की है. जहां करीब आठ हजार से अधिक काश्तकार फलों के उत्पादन से जुड़े हुए हैं.

पहाड़ के फल स्वाद के साथ-साथ कई औषधीय गुणों से भरपूर हैं. जिस लोग बड़े चाव से खाते हैं. इन फलों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ एंटी ऑक्सीडेंट गुण भरपूर मात्रा में है.

ये भी पढ़ेंः- रामनगर में हाथी का आतंक, ग्रामीण को पहले सूंड में फंसाकर जमीन पर पटका, फिर पैर से दिया कुचल

Hot this week

Ramsharan Nautiyal ने थामा कांग्रेस का हाथ, 2027 चुनाव से पहले BJP को झटका

एफएनएन, देहरादून : Ramsharan Nautiyal उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव...

Rekha Arya के पति गिरधारी लाल साहू को झटका, SC/ST कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका खारिज की

एफएनएन, उत्तराखंड : Rekha Arya उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री...

Salman Khan के साथ काम करने वालों को धमकी, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में नया मोड़

एफएनएन, मुंबई : Salman Khan बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ...

Topics

Ramsharan Nautiyal ने थामा कांग्रेस का हाथ, 2027 चुनाव से पहले BJP को झटका

एफएनएन, देहरादून : Ramsharan Nautiyal उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव...

Salman Khan के साथ काम करने वालों को धमकी, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में नया मोड़

एफएनएन, मुंबई : Salman Khan बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img