रानीखेत के गोल्फ मैदान तक पहुंची जंगल की आग, मची खलबली

एफएनएन, रानीखेत : छावनी क्षेत्र के आसपास दो दिन पहले जंगल की आग पहुंच गई। गोल्फ मैदान से लेकर मिलिट्री हॉस्पिटल तक आग पहुंच गई। इससे खलबली मच गई थी। एहतियात के तौर पर फैमली वार्ड को भी शिफ्ट कर दिया गया था। इससे पूरा क्षेत्र धुएं के गुबार से बेहाल हो गया था।

हालांकि अब आग थमने के बाद हालात सामान्य हो गए हैं। ऐतिहासिक गोल्फ मैदान रोजाना की तरह नियमानुसार पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। वहीं मिलिट्री हास्पिटल वाले क्षेत्र में भी स्थिति सामान्य हो गई है। एहतियातन शिफ्ट किए गए फैमिली वार्ड बहाल कर दिए गए हैं।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

पर्यटकों को किया गया सचेत

सेना के अधिकारिक सूत्रों के अनुसार जंगल आग पर काबू पाने को चले अभियान तक धुएं के कारण एमएच से लोग पास ही शिफ्ट कर दिए गए थे। उधर कालिका क्षेत्र से लगे जंगल जलने के कारण गोल्फ मैदान में प्रवेश करने वाले पर्यटकों को भी सचेत किया गया था। कुमाऊं रेजिमेंट सेंटर मुख्यालय (केआरसी) के सैन्य सूत्रों ने बताया कि स्थिति सामान्य है। एहतियातन लोगों को वनाग्नि के कारण सतर्क किया गया था।

गोल्फ मैदान पर्यटकों के लिए रोज की तरह खुला है। उधर वन विभाग ने सिविल नागरिकों से वन क्षेत्रों को आग से बचाने में सहयोग तथा जंगल जलाने वालों पर नजर रखने की अपील की है। कुमाऊं मंडल में वनाग्नि की अब तक लगभग 600 घटनाएं हो चुकी हैं। वहीं करीब 900 हेक्टेयर जंगल जलने से करोड़ों की वन संपदा नष्ट हो गई है।

 

Hot this week

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मोदी जी को धन्यवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक भागीदारी को...

Topics

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मोदी जी को धन्यवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक भागीदारी को...

श्रद्धालुओं का इंतजार खत्म, बैसाखी पर होगा धामों की तिथि का ऐलान

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड के प्रसिद्ध पंचकेदारों में शामिल...

“आंख से आंसू को मोड़ा जा रहा है…!”

सारस्वत समारोह में हुआ गणेश 'पथिक' संपादित साहित्यिक पत्रिका...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img