03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड में बाहरी लोगों की जांच होगी, समान नागरिक संहित- यूसीसी पर भी बोले सीएम धामी

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : देश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने वाला राज्य उत्तराखंड अब अपने बदलते जनसांख्यिकीय ढांचे की पड़ताल के लिए सत्यापन अभियान शुरू करने की तैयारी में है। इसके तहत पुलिस बाहर से आकर उत्तराखंड में रह रहे लोगों की जांच कर उनकी पहचान सुनिश्चित करेगी।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को यहां चुनिंदा पत्रकारों से वार्ता में यह जानकारी दी।उन्होंने कहा कि उत्तराखंड गठन के बाद प्रदेश के जनसांख्यिकीय ढांचे में बदलाव दिखे हैं। ऐसे में हमने तय किया कि पुलिस की मदद से वेरिफिकेशन अभियान चलाया जाएगा।

इससे पता चलेगा कि वे लोग स्थानीय हैं या बाहर से आए हैं। धामी ने कहा कि कुछ समय पहले हमने जंगलों एवं सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण को लेकर बड़ा अभियान शुरू किया था। इसमें करीब पांच हजार एकड़ जमीन को कब्जे से मुक्त कराया था। लोकसभा चुनाव के बाद फिर यह अभियान शुरू करेंगे।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

यूसीसी लागू करने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके लिए कुछ तैयारी जरूरी है। प्रदेश में यूसीसी नियमों को इसी साल लागू कर दिया जाएगा। एक अन्य प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा उत्तराखंड की पांचों सीटें फिर जीतेगी और पहले से ज्यादा मतों के अंतर से विजयी होगी।

धामी ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए 400 पार के लक्ष्य को पाने में सफल होगी।वनाग्नि पर धामी ने कहा कि जंगलों की आग पर काबू पा लिया गया है। आगे के लिए कई कदम उठा रहे हैं। इसमें अग्रिम तैयारी के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। चारधाम यात्रा पर उन्होंने कहा कि शुरुआती दिनों में बड़े पैमाने पर लोगों के पहुंचने से चुनौती थी, अब स्थिति सामान्य हो चुकी है।

Hot this week

Nepal में भूस्खलन से बनी झील ने बढ़ाई चिंता, काली नदी चेतावनी स्तर के बेहद करीब

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Nepal के दार्चुला जिले के भट्टार...

Rudrapur में यूथ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, खड़गे ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में शनिवार को यूथ कांग्रेस ने...

Topics

Kerala में दर्दनाक सड़क हादसा, तमिलनाडु के 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

एफएनएन, त्रिशूर : Kerala के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर...

kedarnath हेली सेवा 15 सितंबर से होगी शुरू, 7 सितंबर से IRCTC पर टिकट बुकिंग

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा के दूसरे चरण को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img