03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

मेल के जरिये दी गई थी पंतनगर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, अब पुलिस के हाथ लगा अहम सुराग

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : पंतनगर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी की जांच कर रही पुलिस टीम को मेल की आइपी मिल गई है। ऐसे में पुलिस टीम धमकी भरा मेल करने वाले की जानकारी जुटाने में लग गई है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार जरूरत पड़ने पर एसटीएफ की तकनीकी टीम की भी मदद ली जाएगी। दिल्ली और उप्र के स्कूलों में बम रखने की धमकी के बाद बीती 13 मई को यहां पंतनगर एयरपोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी मेल के जरिये दी गई थी। इससे एयरपोर्ट प्रशासन से हड़कंप मच उठा था।

इसके बाद एयरपोर्ट प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी। इस मामले में पुलिस ने विमानपत्तन सिविल एयरपोर्ट पंतनगर के निदेशक सुमित सक्सेना की तहरीर पर अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया और साथ ही पंतनगर एयरपोर्ट की सुरक्षा भी बढ़ा दी।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

इसके साथ ही वहां डाग स्क्वायड की मदद से गहन छानबीन भी की गई। पंतनगर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपित के बारे में जानकारी जुटाने के लिए स्थानीय पुलिस के साथ ही एसओजी और साइबर सेल की टीम लगी हुई है। इस बीच मामले की जांच कर रही पुलिस टीम को एयरपोर्ट प्रशाासन को भेजे गए धमकी भरे मेल की आइपी मिल गई है।

अब पुलिस टीम धमकी भरा मेल भेजने वाले के इस संबंध में जानकारी जुटा रही है। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि धमकी भरे मेल की जांच की जा रही है। इसके लिए पुलिस टीम लगी है। आवश्यकता होने पर एसटीएफ की तकनीकी टीम की भी मदद ली जाएगी।

Hot this week

Nepal में भूस्खलन से बनी झील ने बढ़ाई चिंता, काली नदी चेतावनी स्तर के बेहद करीब

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Nepal के दार्चुला जिले के भट्टार...

Rudrapur में यूथ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, खड़गे ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में शनिवार को यूथ कांग्रेस ने...

Topics

Kerala में दर्दनाक सड़क हादसा, तमिलनाडु के 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

एफएनएन, त्रिशूर : Kerala के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर...

kedarnath हेली सेवा 15 सितंबर से होगी शुरू, 7 सितंबर से IRCTC पर टिकट बुकिंग

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा के दूसरे चरण को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img