03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

नैनीताल-हल्द्वानी रोड पर चलता ट्रक अचानक बना आग का गोला, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

Spread the love

एफएनएन, हल्द्वानी: नैनीताल-हल्द्वानी रोड पर शनिवार को बड़ा हादसा हो गया. यहां बीच सड़क पर चलते हुए ट्रक में अचानक आग लग गई. बीच सड़क अचानक ट्रक में आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी सी मच गई थी. मामले की जानकारी मिलते ही तत्काल दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. हालांकि तबतक ट्रक जलकर खाक हो चुका था.

बताया जा रहा है कि ट्रक में ईट भरी हुई थी. ट्रक हल्द्वानी से चमोली जा रहा था, लेकिन जैसे ही ट्रक नैनीताल पर तरफ बढ़ा तभी उसमें अचानक आग लग गई. ट्रक के पीछे चल रहे लोगों ने ड्राइवर को आग लगने की जानकारी दी थी. जिसके बाद ट्रक ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचाई. वहीं, मामले की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

बीच सड़क ट्रक में आग लगने की वजह से सड़क के दोनों ओर जाम लग गया था. आग बुझने के बाद ट्रक को साइड किया गया, उसके बाद कही जाकर ट्रैफिक सुचारू किया गया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक काठगोदाम चौराहे से जैसे ही आगे बढ़ा उसमें आग की लपटें निकालनी शुरू हो गई थी, जिसने कुछ ही देर में पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया था. सीएफओ गौरव किरार ने बताया कि ट्रक में लगी आग को पूरी तरह के बुझा दिया गया है. ट्रक में आग लगने के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाए है.

Hot this week

Nepal में भूस्खलन से बनी झील ने बढ़ाई चिंता, काली नदी चेतावनी स्तर के बेहद करीब

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Nepal के दार्चुला जिले के भट्टार...

Rudrapur में यूथ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, खड़गे ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में शनिवार को यूथ कांग्रेस ने...

Topics

Kerala में दर्दनाक सड़क हादसा, तमिलनाडु के 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

एफएनएन, त्रिशूर : Kerala के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर...

kedarnath हेली सेवा 15 सितंबर से होगी शुरू, 7 सितंबर से IRCTC पर टिकट बुकिंग

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा के दूसरे चरण को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img