Wednesday, March 18, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडकाशीपुर: पार्क में खेलने गए कांस्टेबल के दस वर्षीय बेटे का अपहरण,...

काशीपुर: पार्क में खेलने गए कांस्टेबल के दस वर्षीय बेटे का अपहरण, सीसीटीवी खंगाल तलाश में जुटी पुलिस

एफएनएन, काशीपुर: आवास विकास कालोनी के पार्क में खेलने गया पुलिस कांस्टेबल का दस वर्षीय पुत्र अचानक लापता हो गया। पुलिस अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर सीसीटीवी खंगाल तलाश में जुटी है।

न्यू आवास विकास निवासी बाराबंकी में तैनात उप्र पुलिस के कांस्टेबल रविंद्र कुमार ने दी तहरीर में बताया कि उनका 10 वर्षीय बेटा रचित मंगलवार शाम पांच बजे घर के पास ही पार्क में खेलने गया था।
WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
रात तक भी वह वापस नहीं लौटा तो आसपास तलाश की गई लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार खेलने के बाद रचित रेलवे कालोनी की तरफ गया था और वहां टंकी से पानी पीते देखा गया था। सीसीटीवी में भी वह बैग लेकर पार्क की तरफ जाते दिखा है, लेकिन उसके बाद की लोकेशन का पता नहीं चल सका है।

कोतवाल आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अपहरण में प्राथमिकी दर्ज कर अलग-अलग टीम बच्चे की बरामदगी के प्रयास कर रही है। रविंद्र कुमार ने बताया कि रात में सूचना मिलते ही वह बुधवार सुबह काशीपुर पहुंच गए। उनका किसी से कोई विवाद या रंजिश भी नहीं है।

ये भी पढ़ें…पंजाब में मजीठिया के गढ़ में AAP की सेंधमारी, 10 बार चुनाव जीतकर SAD पहले ही जमा चुकी है कदम

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments