03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

चौकी की बैरक में चल रही थी बाहरी लोगों को बुलाकर शराब पार्टी, नशे में थे सिपाही, एसएसपी ने तीन को किया सस्पेंड

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर :  जसपुर कोतवाली के पतरामपुर चौकी की बैरक में बाहरी लोगों को बुलाकर शराब पार्टी करने के बाद शराब के नशे में लोगों से उलझना और धक्का मुक्की करने के मामले में एसएसपी ने कड़ा संज्ञान लिया है। एसएसपी ने शराब के नशे में पाए गए एक सिपाही सचिन कुमार को सस्पेंड किया है। जबकि उसके साथ शराब पीने के बाद मौके से भागे दूसरे सिपाही सुभाष चौधरी और हंगामे में बीच बचाव नहीं करने पर निगरानी मुंशी अनिल को सस्पेंड किया गया है।

इसके अलावा तीन दिन से चौकी नहीं जा रहे चौकी इंचार्ज संदीप शर्मा को सस्पेंड किया गया है। एसएसपी ने बताया कि सचिन का मेडिकल कराया गया और वह शराब के नशे में पाया गया था। एसएसपी ने बताया कि सचिन ने चार बाहरी लोगों के साथ बाजपुर कोतवाली में सम्मन तामिल की ड्यूटी में तैनात सुभाष को शराब पार्टी में बुलाया था।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

 

चौकी इंचार्ज तीन दिन से रुद्रपुर में चल रही ट्रेनिंग में था और ट्रेनिंग के बाद वापस चौकी जाने के बजाय रुद्रपुर में रुक रहा था। इसके लिए उसने सीओ, एएसपी और एसएसपी से अनुमति नहीं ली थी।

बताया कि एक गांव में दो पक्षों में विवाद के बाद एक पक्ष के व्यक्ति को कांस्टेबल अनिल और सचिन चौकी ले कर आए थे। जब संभ्रांत लोग चौकी आए तो उनके साथ सचिन ने बदसलूकी की थी। सुभाष ने उसका साथ दिया। अनिल ने मौके पर बीच बचाव नहीं किया। बताया कि अगर पब्लिक के लोग प्रार्थना पत्र देते हैं तो एफआईआर करेंगे। इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी।

Hot this week

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...

Rishikesh में बेटे ने मां को मारी गोली, घरेलू विवाद के बाद सनसनी

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh के आईडीपीएल चौकी क्षेत्र स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img