03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

सीएम साहब ! मेरी आंखें भी खराब है और मानसिक संतुलन भी बिगड़ चुका है, इलाज कराओ

Spread the love
  • पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के अमर्यादित बयान के बाद विधायक बेहड़ ने की मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात

एफएनएन, रुद्रपुर : किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ ने देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को एक पत्र सौपा, जिसमें लोकसभा के चुनाव के दौरान राजेश शुक्ला ने ग्राम नजीमाबाद में उनका मानसिक संतुलन खराब बताते हुए अभद्र का भाषा का प्रयोग किया था। उन्होंने पत्र के माध्यम से कहा कि पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के द्वारा अपने भाषण में कहा गया है कि बेहड़ का मानसिक संतुलन बिगड़ चुका है, उनका इलाज दिल्ली के एम्स या आगरा में कराया जाए, इनकी आँखे भी खराब हो गयी हैं, आँखों की भी जांच कराई जाए। इस तरह की अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है। मुख्यमंत्री को बताया कि ये बात आपकी पार्टी के नेता द्वारा एक नहीं, अनेको सभाओं में व सोशल मिडिया में ब्यान देकर कही जा रही है ।

उत्तराखण्ड की राजनीति में इस तरह की भाषा का प्रयोग पहली बार किया गया है | जिससे उन्हें बहुत बड़ा मानसिक कष्ट पहुंचा है | बेहड़ ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि उनका किसी उच्च स्तरीय मानसिक चिकित्सालय में मेडिकल चेकअप कराने की कृपा करें, ताकि उत्तराखंड की जनता के सामने यह स्पष्ट हो सके कि उनका मानसिक संतुलन ठीक है या नहीं |

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

अगर मेडिकल चेकअप में मानसिक संतुलन बिगड़ा होता है, तो किसी मानसिक रोग अस्पताल में भर्ती कराकर सरकार की तरफ से इलाज कराया जाए ताकि ठीक होकर वह दोबारा से जनता की सेवा कर सकें, साथ ही विधायक बेहड़ ने मुख्यमंत्री धामी से किच्छा में विकास की योजनाओं के बारे में विस्तृत चर्चा की।

इस दौरान मुख्यमंत्री घोषणा के तहत किच्छा में कम्युनिटी हाल व फायर बिग्रेड स्टेशन तथा ग्राम नजीमाबाद में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना हेतु भूमि उपलब्ध कराने हेतु अधिकारियों को आदेशित करने का निवेदन किया गया तथा पंतनगर की आंतरिक सड़कों के निर्माण शीघ्र प्रारंभ कराये जाने तथा लेफ्ट पाहा नहर की कवरिंग का कार्य समय पर पूरा कराये जाने हेतु सम्बंधित अधिकारियों को आदेशित करने को कहा।

किच्छा में बंडिया व पुरानी गल्ला मंडी में नदी पार करने हेतु दो पुलों जिनकी मांग उनके द्वारा लम्बे समय से की जा रही है, शीघ्र निर्माण कराये जाने व किच्छा के विकास हेतु अनेकों योजनाओं पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री धामी ने विधायक बेहड़ की बात को गंभीरता से सुना व सभी समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वाशन दिया |

Hot this week

Haldwani में 9 सितंबर को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, नितिन नवीन के दौरे पर भी नजर

एफएनएन, उत्तराखंड : Haldwani भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की...

Ramnagar में बढ़ा बाढ़ का खतरा, गर्जिया मंदिर में श्रद्धालुओं की एंट्री बंद

एफएनएन, रामनगर : Ramnagar पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो...

Topics

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img