Saturday, March 7, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडग्राउंड जीरो पर पहुंचे सीएम : रुद्रप्रयाग पहुंचे सीएम धामी, खुद हटाई...

ग्राउंड जीरो पर पहुंचे सीएम : रुद्रप्रयाग पहुंचे सीएम धामी, खुद हटाई पिरूल की पत्तियां

एफएनएन, देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज प्रदेश में बढ़ रही जंगल में आग की घटनाओं को रोकने के लिए की जा रही व्यवस्थाओं को परखने के लिए रुद्रप्रयाग पहुंचे। उन्होंने इस दाैरान वनाग्नि को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की।

इसके बाद सीएम ग्राउंड जीरो पर पहुंचे और जंगल में बिखरी हुई पिरूल की पत्तियों को एकत्र कर जन-जन को इसके साथ जुड़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पिरूल की सूखी पत्तियां वनाग्नि का सबसे बड़ा कारण होती हैं।

उन्होंने प्रदेश की जनता से अनुरोध है कि आप भी अपने आस-पास के जंगलों को बचाने के लिए युवक मंगल दल, महिला मंगल दल और स्वयं सहायता समूहों के साथ मिलकर बड़े स्तर पर इसे अभियान के रूप में संचालित करने का प्रयास करें।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM

वनाग्नि को रोकने के लिए सरकार ‘पिरूल लाओ-पैसे पाओ’ मिशन पर भी कार्य कर रही है। इस मिशन के तहत जंगल की आग को कम करने के उद्देश्य से पिरूल कलेक्शन सेंटर पर 50 रुपये प्रति किलो की दर से पिरूल खरीदे जाएंगे। बता दें कि इस राशि को तीन रुपए से बढ़ाकर पचास रुपये किया गया है।

इस मिशन का संचालन पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड द्वारा किया जाएगा। इसके लिए 50 करोड़ का कार्पस फंड अलग से रखा जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा, प्रदेश सरकार जंगल में आग लगाने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई करेगी।
Uttarakhand Forest Fire: CM Dhami Reached on Ground Zero in Rudraprayag collect Pirul Leaf Photos

वन विभाग एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से काफ़ी हद तक वनाग्नि पर काबू पाया जा चुका है और जल्द ही हम जंगल की आग को पूरी तरह बुझाने में कामयाब होंगे। सीएम ने कहा कि वनाग्नि को रोकने और जन जागरूकता के लिए जल्द ही फायर लाइन बनाई जाएगी। वह खुद इसमें भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि इसमें जनप्रतिनिधियों को भी शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
Uttarakhand Forest Fire: CM Dhami Reached on Ground Zero in Rudraprayag collect Pirul Leaf Photos

सीएम ने निर्देश दिए कि वनाग्नि पर पूरी तरह से रोकने के लिए सभी सचिव को अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी दी जाए। सभी सचिव संबंधित जनपदों में जाकर वनाग्नि से प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण करें और वनाग्नि को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाएं।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments