Sunday, April 12, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडनैनीताल में नशे में धुत महिला पर्यटकों की शर्मनाक हरकत, होटल चौकीदार...

नैनीताल में नशे में धुत महिला पर्यटकों की शर्मनाक हरकत, होटल चौकीदार को पीटा

एफएनएन, नैनीताल: शहर के मालरोड में सोमवार देर रात शराब के नशे में धुत महिला पर्यटकोंने हंगामा कर दिया। होटल किराये में लेने पहुंचे पर्यटकों को रेट महंगे लगे तो उन्होंने होटल चौकीदार की ही पिटाई कर दी। हंगामा बढ़ने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच किसी तरह मामला शांत करवाया।

जानकारी के मुताबिक सोमवार देर रात मालरोड स्थित एक होटल का नेपाली मूल का मामू नाम से चर्चित रात्रि चौकीदार होटल के आगे सड़क पर खड़ा था। तभी तीन युवक व तीन युवतियां कमरा लेने के लिए पहुंचे।
WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

कमरे के रेट के बारे में पूछा

चौकीदार से उन्होंने कमरे के रेट के बारे में पूछा। रेट बताते ही पर्यटक गालीगलौज पर उतर आए। इस बीच नशे में धुत महिला पर्यटकों ने चौकीदार की पिटाई कर दी।

पर्यटकों को चौकी लेकर गई पुलिस

हंगामा बढ़ता देख राहगीरों व होटल कर्मचारियों ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची तल्लीताल पुलिस ने किसी तरह मामला शांत करवाया और पर्यटकों को डांठ स्थित चौकी लेकर गई।

जहां पहुंच पर्यटक छोड़ देने की गुहार लगाने लगे। एसओ रमेश बोहरा ने बताया कि पर्यटकों को कड़ी फटकार लगाकर छोड़ दिया गया।

ब्रेड परोस मछलिया पकड़ रहे पर्यटक

नैनी झील की पारिस्थितिकी संतुलन को बनाये रखने के लिए छोड़ी गई मछलिया पर्यटकोंके मनोरंजन का साधन बन चुकी हैं। झील किनारे पर्यटक बेरोकटोक ब्रेड परोस मछलियां पकड़ रहे लेकिन पालिका बेपरवाह है। जिससे झील की सेहत पर भी बुरा असर पड़ रहा है।

झील की आंतरिक सफाई के लिए विभिन्न प्रजातियों की मछलियां छोड़ी गई है। जो कि काई व अन्य गंदगी खाकर झील का परिस्थितिक संतुलन बनाए रखती है। जिस कारण मछलियों को बाहरी खाद्य पदार्थ खिलाने पर प्रतिबंध है। प्रतिबंध के बावजूद पंत पार्क से ब्रेड खरीद पर्यटक मछलियों को परोस रहे है।

मंगलवार को कई पर्यटक बोट हाउस क्लब के समीप ब्रेड परोसने के साथ ही मछलियां पकड़ते दिखे। नाव चालकों व राहगीरों के कई बार मना करने के बाद भी पर्यटक नहीं माने। वहीं मामले में ईओ राहुल आनंद ने बताया कि कर्मचारियों को देखरेख के लिए तैनात किया गया है। यदि कोई पर्यटक मछलियाें को खाद्य पदार्थ परोसते पाया गया तो चालानी कार्रवाई की जाएगी।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments