03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

कलयुग के दो श्रवण कुमार, मां को कांवड़ में बैठाकर चारधाम यात्रा पर निकले

Spread the love

एफएनएन, बड़कोट : त्रेता युग के श्रवण कुमार की कथा तो सब ने सुनी होगी। श्रवण कुमार ने अपने बूढ़े माता-पिता को कांवड़ में बैठाकर यात्रा कराई थी। इस कलयुग में भी तेजपाल और धीरज नाम के श्रवण कुमार जैसे दो पुत्र देखने को मिले हैं। जो अपने माता को कांवड़ में बैठाकर यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने गंगा यमुना के मायके क्षेत्र पहुंचकर कपाट खुलने के दिन तक यमुनोत्री धाम दर्शन कराने सहित चारधाम यात्रा का संकल्प लिए हुआ है।

तेजपाल ने बताया कि 10 मई को गंगोत्री यमुनोत्री सहित केदारनाथ धाम के कपाट खुलने हैं। चारधाम यात्रा शुरू हो जानी हैं, इसलिए वह अपनी मां को चारधाम यात्रा करवाने के लिए निकले हैं। वह हिमाचल के सोलन बद्दी में रहते हैं। जहां से अपनी मां राजेश्वरी को कांवड़ में बैठाकर चारधाम यात्रा के लिए निकलने हैं।

घर से 350 किमी की तय कर चुके हैं यात्रा

सोलन से उत्तरकाशी तक करीब 350 किलोमीटर की यात्रा तय कर चुके हैं। धीरज ने कहा कि वह दोनों भाई पहले बद्दी सोलन हिमाचल में जूस का ठेला लगाते थे। उन्होंने अचानक ही माता को यात्रा कराने का मन बनाया। पहले यमुनोत्री दर्शन करेंगे, फिर गंगोत्री, केदारनाथ और बदरीनाथ के दर्शन के लिए जाएंगे।

उनका संकल्प है कि अपनी माता को चारधाम के दर्शन कराने के बाद मां को कांवड़ में बिठाकर ही अयोध्या श्री राम मंदिर में दर्शन करने जाएंगे। फिर वहां से अपने घर सोलन लौटेंगे।

Hot this week

Digital Arrest कर वरिष्ठ महिला से 1.20 करोड़ की ठगी, उत्तराखंड STF ने मालदा से आरोपी दबोचा

एफएनएन, देहरादून : Digital Arrest उत्तराखंड STF ने डिजिटल अरेस्ट...

Satya Niketan बिल्डिंग हादसा : मौतों का आंकड़ा 7 पहुंचा, मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें

एफएनएन, दिल्ली : Satya Niketan दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य...

Kedarnath Yatra मार्ग पर हादसा, छौड़ी गधेरे के पास खाई में गिरा यात्री

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Kedarnath Yatra मार्ग पर सोमवार सुबह...

Haldwani शुद्धिकरण विवाद पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, आज सीएम आवास का करेगी घेराव

एफएनएन, देहरादून : Haldwani में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष...

Topics

Kedarnath Yatra मार्ग पर हादसा, छौड़ी गधेरे के पास खाई में गिरा यात्री

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Kedarnath Yatra मार्ग पर सोमवार सुबह...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img