03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

सिरफिरे पति ने पत्नी को बीच सड़क पर चाकू से गोदा, 4 महीने से बच्चों के साथ मायके में रह रही थी महिला

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, दिल्ली : भारत नगर थाना क्षेत्र में शनिवार की शाम सरेराह सिरफिरे पति ने पत्नी पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने महिला को बचाने की कोशिश भी की, फिर भी पति महिला के छाती व गर्दन पर चाकू मारता रहा।

स्थानीय लोगों ने घायल महिला को तुरंत पास के ही दीपचंद बंधु अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं, वारदात को अंजाम देकर भाग रहे पति को लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।

आरोपित पति को पकड़कर ले जाते स्थानीय लोग।

पुलिस ने आरोपित पति के खिलाफ हत्या की धारा समेत अन्य धारा में मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। इसके पास से खून से सने चाकू भी पुलिस ने बरामद कर लिया। उत्तरी-पश्चिमी जिले के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार की शाम करीब सात बजे भारत नगर थाना पुलिस को एक महिला को चाकू मारने की जानकारी मिली।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

गर्दन व छाती पर चाकू से किए कई वार

घटनास्थल पर पुलिस के पहुंचने पर पता चला कि घायल महिला को पास के ही दीपचंद बंधु अस्पताल लेकर जाया गया है। अस्पताल पहुंचने पर पुलिस को जानकारी मिली कि 27 वर्षीय अफसाना बुनकर कॉलोनी में अपने माता-पिता के साथ रह रही थी। जिसके पति जावेद ने ही अफसाना के गर्दन व छाती पर चाकू से कई वार किए हैं।

प्रत्यक्षदर्शी अफसाना की छोटी बहन ने पुलिस को बताया कि अफसाना की शादी छह साल पहले जहांगीरपुरी में रहने वाले जावेद के साथ हुई थी। इनको दो बच्चे भी हैं। किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद चल रहा था। जिसको लेकर जनवरी से अफसाना बच्चों के साथ बुनकर कॉलोनी स्थित मायके में रह रही थी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार की शाम जब अफसाना अपने बच्चों और छोटी बहन के साथ बाजार से घर लौट रही थी, इस दौरान बीच सड़क पर ही उसके पति ने महिला पर कई बार चाकू से हमला कर दिया। इलाज के दौरान घायल को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया गया।

पति को लोगों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले

पुलिस के मुताबिक आरोपित पति जावेद जहांगीरपुरी के डी ब्लाक में रहता है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन लोगों ने पीछाकर उसे पकड़ लिया। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आखिर विवाद किस बात को लेकर था। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर पता लगा रही है।

एसडीएम ने मृतका की बहन का लिया बयान

पुलिस का कहना है कि महिला की शादी छह वर्ष पूर्व हुई है। ऐसे में पुलिस ने क्षेत्र के एसडीएम को सूचित किया। जिसके बाद एसडीएम ने मृतका की छोटी बहन का बयान दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की अनुशंसा की है। जिसके बाद पुलिस ने आईपीसी की धारा- 302 व 304-बी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपित पति जावेद को गिरफ्तार कर लिया गया है। चाकू भी बरामद कर लिया गया है।

लोगों में खौफ का माहौल

घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि सरेहराह घनी आबादी के बीच आरोपित ने अपनी पत्नी को चाकू गोदता रहा। स्थानीय लोगों ने इस दौरान बचाने की कोशिश भी की, लेकिन वह फिर भी चाकू मारता रहा। जिसको देखकर स्थानीय लोगों में खौफ का माहौल है।

लोगों का कहना है कि इस तरह के वारदात से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। यहां मौजूद लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए, इसके पति को पकड़ लिया।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img