03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

चैती मेला देखकर लौट रहे थे लोग, ट्रैक्टर-ट्राॅली खेत में घुसी, पांच लोग घायल

Spread the love

एफएनएन, काशीपुर : काशीपुर में चैती मेला देखकर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली सड़क किनारे खेत में फंस गई जिसमें तीन महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

ठाकुरद्वारा के ग्राम पंचायत मानपुर दत्तराम निवासी वीर सिंह पुत्र चंदन सिंह अपनी ट्रैक्टर-ट्राॅली में करीब 30 महिला और पुरुष और 15 बच्चों को काशीपुर स्थित चैती मेले में लेकर आए थे। सभी लोग चैती मेले से मंगलवार की शाम घर लौट रहे थे कि करीब सात बजे अलीगंज रोड पर पैराडाइज कॉलोनी के पास तेज रफ्तार कार को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर-ट्राॅली सड़क खेत में फंस गई। हादसे में वीर सिंह (40) पुत्र चंदन सिंह, पायल (12) पुत्री दिनेश कुमार, अबनी (10) पुत्री कृष्ण पाल, रंजीत (17) पुत्र सुरेश व राजवती (35) पत्नी महावीर सिंह निवासीगण मानपुर दत्तराम तहसील ठाकुरद्वारा घायल हो गए।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

गनीमत रही कि ट्रैक्टर-ट्राॅली खेत में गारा होने से उसमें फंस कर रुक गई। चीख-पुकार सुनकर राहगीरों ने सभी को बाहर निकाला। हादसे में रंजीत ट्रैक्टर-ट्राॅली के नीचे फंस गया था जिसे गंभीर चोट लगी। सभी घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

Hot this week

Haridwar जमीन घोटाले में कार्रवाई के बाद IAS कर्मेंद्र सिंह और PCS अजयवीर को मिली नई तैनाती

एफएनएन, देहरादून : Haridwar उत्तराखंड शासन ने दो अधिकारियों...

kalsi में बड़ा हादसा: 35 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पांच पर्यटक गंभीर घायल

एफएनएन, देहरादून : kalsi उत्तराखंड के कालसी थाना क्षेत्र...

Topics

kalsi में बड़ा हादसा: 35 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पांच पर्यटक गंभीर घायल

एफएनएन, देहरादून : kalsi उत्तराखंड के कालसी थाना क्षेत्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img