03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

ऋषिकेश एम्स के दीक्षांत समारोह में पहुंचीं राष्ट्रपति द्राैपदी मुर्मू, टॉपर छात्र-छात्रों को देंगी मेडल

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : ऋषिकेश एम्स का चौथा दीक्षांत समारोह आज आयाजित किया जा रहा है। समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बताैर मुख्य अतिथि शामिल हुईं। उनके हाथों टाॅपर छात्र-छात्रों को मेडल दिए जाएंगे। दीक्षांत के बाद राष्ट्रपति परमार्थ निकेतन की गंगा आरती में भी शामिल होंगी। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर देहरादून, पौड़ी और टिहरी जिला प्रशासन अलर्ट है।

दीक्षांत समारोह में 14 स्वर्ण पदक सहित कुल 16 पदक दिए जाएंगे। कुल 598 छात्र-छात्राओं को उपाधि वितरित की जाएगी।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
  • राष्ट्रपति के कार्यक्रम के लिए यातायात प्लान जारी

आज राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू एम्स के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के बाद स्वर्गाश्रम स्थित परमार्थ निकेतन की गंगा आरती में प्रतिभाग करेंगी। राष्ट्रपति के कार्यक्रम को देखते हुए सोमवार को एसएसपी पौड़ी के निर्देश पर थाना लक्ष्मणझूला पुलिस ने परमार्थ गंगा घाट का निरीक्षण किया। साथ ही राष्ट्रपति के कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन, राष्ट्रपति के आवागमन में सुगमता और आमजन की सुविधा के लिए यातायात प्लान जारी किया है। एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि मंगलवार को आम जनता के लिए परमार्थ गंगा घाट प्रतिबंधित रहेगा। शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक गरुडचट्टी से पशुलोक बैराज मार्ग जीरो जोन रहेगा। वहीं जानकी झूला और रामझूला झूला पुल के बीच परमार्थ निकेतन आरती स्थल तक आने वाला मार्ग आम नागरिकों के लिए प्रतिबंधित रहेगा। आम नागरिक मुनि की रेती स्थित शत्रुघन घाट, ओमकारानंद घाट सहित अन्य गंगा आरती स्थल में शामिल हो सकेंगें। बानप्रस्थ, परमार्थ निकेतन, गीता भवन आदि आश्रमों में ठहरने वाले व्यक्ति वानप्रस्थ व गीता भवन के घाटों पर गंगा आरती में सम्मिलित होगें। जीरो जोन में स्कूली बच्चे, स्वास्थ्य पीड़ित व स्थानीय व्यक्तियों को जानकी पुल में पैदल आने-जाने की छूट रहेगी।

Hot this week

Nepal में भूस्खलन से बनी झील ने बढ़ाई चिंता, काली नदी चेतावनी स्तर के बेहद करीब

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Nepal के दार्चुला जिले के भट्टार...

Rudrapur में यूथ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, खड़गे ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में शनिवार को यूथ कांग्रेस ने...

Topics

Kerala में दर्दनाक सड़क हादसा, तमिलनाडु के 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

एफएनएन, त्रिशूर : Kerala के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर...

kedarnath हेली सेवा 15 सितंबर से होगी शुरू, 7 सितंबर से IRCTC पर टिकट बुकिंग

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा के दूसरे चरण को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img