03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

महिलाओं को टिकट देने में राजनीतिक दलों ने की कंजूसी, सपा गठबंधन ने यहां अभी नहीं खोले पत्ते

Spread the love

एफएनएन, बलिया : चुनाव की सरगर्मी तेज होने के साथ ही यहां भाजपा और बसपा ने अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतार दिया है। हालांकि सपा ने यहां अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं। भाजपा ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर को टिकट दिया है जबकि बसपा ने पूर्व सैनिक लल्लन यादव पर दांव लगाया है। इस बार 25,11,065 मतदाता चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 1351816 पुरुष और 1159141 महिला मतदाता हैं। पुरुषों से थोड़ी कम ही महिला वोटरों की संख्या है।

एक सच यह भी है हर दल को महिलाओ का वोट तो चाहिए मगर जब टिकट देने की बारी आती है तो किसी भी दल की प्राथिमकता में महिला कैंडिडेट नहीं होती। पुराना रिकॉर्ड तो यही बता रहा है।

46 फीसदी से अिधक महिला वोटर होने के बावजूद आज तक इस सीट पर एक भी महिला सांसद नहीं चुनी गई। चुनाव में टिकट के मामले में इनकी भागीदारी पर सभी दल बातें तो बड़ी करते हैं, लेकिन टिकट देने के वक्त सभी बातें हवा-हवाई हो जातीं हैं। सभी प्रमुख दल आधी आबादी को कमजोर आंकते हुए इनको टिकट देने से कतराते हैं।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

महिला मतदाताओं की स्थिति

विधानसभा कुल मतदाता महिला मतदाता
बेल्थरारोड 367003 169807
रसड़ा 364468 168447
सिंकदरपुर 308601 143620
फेफना 329158 152170
बलिया नगर 364703 165890
बांसडीह 410743 190220
बैरिया 366389 168987

बलिया का हाल

2019 के लोकसभा चुनाव में जनता क्रांति पार्टी (राष्ट्रवादी) की सीमा चौहान को 2,453 मत मिले थे।
2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की सुधा राय को 13,501 मत मिले थे।
1996 में निर्दलीय जानकी को 3397 मत मिले थे।
1984 में निर्दलीय कमला रानी सिंह को 2185 मत मिले थे।

चंदौली में हमेशा शीर्ष राजनीतिक दलों का ही रहा है दबदबा

वहीं, चंदौली सीट पर 1952 से लेकर 2019 तक हुए लोकसभा चुनाव में हमेशा शीर्ष राजनीतिक दलों का ही दबदबा रहा है। सपा, भाजपा और कांग्रेस को छोड़कर यहां एक बार भी कोई छोटे दल के प्रत्याशी या फिर निर्दलीय प्रत्याशी नहीं जीत पाए हैं। जबकि हर चुनाव में इनकी संख्या 10 या उससे ज्यादा रही है।

चंदौली लोकसभा में मुगलसराय, सकलडीहा, सैयदराजा, अजगरा और शिवपुर विधानसभा सीट हैं। इसमें कुल वोटर 18,26,437 है। इसमें पुरुष 9,78,574 जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 8,47,793 हैं। 70 ट्रांसजेंडर भी मतदान करेंगे। वर्ष 2019 के चुनाव में कुल 60.22 प्रतिशत लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया था। इस बार सबसे अंतिम चरण में एक जून को जिले में मतदान होना है। चुनाव के लिए भाजपा, सपा, बसपा के प्रत्याशियों की घोषणा हो चुकी है।

इस बार कुल कितने प्रत्याशी चुनाव में भाग्य आजमाएंगे यह तो नामांकन के बाद पता चलेगा लेकिन यदि जिले का इतिहास देखें तो यहां हर बार लोकसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला बड़ी पार्टियों के बीच ही रहा है। छोटे और निर्दलीय प्रत्याशी जमानत भी नहीं बचा पाते हैं लेकिन हर बार चुनाव लड़ते हैं। वर्ष 2019 में कुल 14 प्रत्याशियों ने भाग्य आजमाया था। इसमें भाजपा के डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय को 47.02 प्रतिशत जबकि सपा के संजय चौहान को 45.74 प्रतिशत मत मिले। जन अधिकार पार्टी की शिवकन्या कुशवाहा को 2.05 प्रतिशत मत मिले। अन्य 11 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई।

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img